Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ट्रेन की चपेट मे आने से जट नंगला निवासी करीब 32 वर्षीय अनुज पुत्र ओमवीर की मौत

रोहाना। ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अल सुबह रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र के मलीरा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई।

दिन निकलने ेके साथ हुए इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुबह-सुबह हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की पहचान रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जट नंगला निवासी करीब 32 वर्षीय अनुज पुत्र ओमवीर के रूप मे हुई।

बताया जाता है कि मृतक अनुज की पत्नि प्राईमरी स्कूल मे शिक्षिका है तथा युवक अनुज बीते कुछ समय से अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर मे रह रहा था।

पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को इस दुखद हादसे की जानकारी दी। युवक अजुज की मौत की खबर मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कई अन्य ग्रामीण कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनो तथा ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। गमगीन माहौल के बीच दोपहर बाद अनुज का उसके पैतृक गांव जट नंगला मे अन्तिम संस्कार किया गया।

स्कूटी सवार घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र की इन्दिरा कालोनी निवासी युवक नीलू पुत्र जनेश्वर अपनी एक्टिवा द्वारा मेरठ रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट से वापिस लौट रहा था कि जैसे ही वह वहलना चौक के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया।

इस हादसे पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत ही घायल हो उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =