Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ज्योति ने मैडल पर जीतकर देश का नाम रोशन किया

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने नेशनल आर्चरी खिलाड़ी ज्योति बालियान को करीब चार लाख रुपये कीमत का धनुष देकर खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाया और नेशनल खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित किया।

ज्योति बालियान पुत्री देवेंद्र बालियान निवासी ग्राम गोयला मुजफ्फरनगर कि रहने वाली राष्ट्रीय खिलाडी है। ज्योति ने राष्ट्रीय स्तर पर १८ गोल्ड मैडल और इंटरनेशनल लेवल पांच मैडल पर जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

२०१८ में हुए एशियन गेम में ज्योति बालियान ने भाग लिया था। अब मुजफ्फरनगर की बेटी ज्योति बालियान टोक्यो जापान में होने जा रही वर्ल्ड चैम्पियनशिप में तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही है।

आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने ज्योति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे ये उपहार स्वरूप दिया। खिलाड़ी ज्योति बालियान ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का इतना बड़ा उपहार देने पर हार्दिक आभार जताया।

इस मौके पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सूचना अधिकारी अनमोल त्यागी और आर्चरी खिलाड़ी ज्योति बालियान मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 4 =