ककरौली: तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु.नगर के आदेशानुसार जनपद में चोरी, लूट के अपराधों पर पूर्णतः रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी भोपा के नेतृत्व में थाना ककरौली पुलिस के द्वारा रात्रि में जनता के सहयोग से अभियुक्त सुलेमान उर्फ सांडा को चोरी के माल व एक अदद तमंचा ३१५ वोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ललित कुमार, हो.गा. रविन्द्र सिंह गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता सुलेमान उर्फ सांडा पुत्र सैदा हसन निवासी ग्राम पिमौडा थाना जानसठ मु.नगर
जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर एक जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, एक अदद मोबाईल सैमसंग कीपैड रंग काला, चोरी किये गये ४००/- रूपये, ट्यूबैल की ०२ अदद चाबी बरामद किया।

