कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटेः जिंप अध्यक्ष
रोहाना। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है पार्टी ने चुनाव में सर्व समाज को टिकट देकर सम्मान बढ़ाया है। कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल कावड़ यात्रा के लिये पुरकाजी नहर पटरी का निरीक्षण करने के बाद ग्राम रोहाना कलां में पूर्व जिला मंत्री सुशील त्यागी के आवास पर पहुँचे।
जहाँ जिलापंचायत अध्यक्ष डॉ विरपाल निर्वाल का पटका पहना कर स्वागत किया गया। वार्ड ३ के जिलापंचायत सदस्य अरुण त्यागी,वार्ड ५ के अमितसिंह रावल,वार्ड १३ के डॉ विपिन त्यागी, वार्ड ११ के प्रवीण टेलर, वार्ड १ केगोविंद सिंह,वार्ड २ के रजत का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में जिला पंचायत, ओर ब्लाक प्रमुख के लिये सर्व समाज के व्यक्ति को चुनाव में प्रत्याशी बनाया ।जिसमे जनता ने भाजपा के विकास को देखते हुये प्रदेश में ६७ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जिताये।
क्योकि कार्यकताओ के परिश्रम का ही परिणाम है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिलत्यागी, पूर्व महामंत्री नरेश कोरी, जिला मंत्री वैभव त्यागी, मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान, महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, पंकज भगत, पूर्व प्रधान आदेश त्यागी, आकाश सैनी, प्रवेश त्यागी, राजपाल त्यागी,आदि लोग उपस्थित रहे।

