युवक ने आत्महत्या के इरादे से गंग नहर में छलांग लगाई
भोपा। तनावग्रस्त चल रहे एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से गंग नहर में छलांग लगा दी। इस हादसे से भोपा गंग नहर में नहा रहे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। युवक द्वारा गंगनहर में छलांग लगा देने से गंगनहर में नहा रहे ग्रामीणों व अपने पशु को नहला रहे गांववासियों में हड़कम्प मच रहा।
मामले की जानकारी मिलते ही गंगा में डूबे युवक को किसी प्रकार गंगनहर से बाहर निकलवाया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
पुलिस युवक के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है ताकि युवक के परिवारजनों को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

