Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कलाल महासभा जनपद Muzaffarnagar कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कलाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी की एक विशेष मीटिंग का आयोजन कलाल महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल के आनंदपुरी स्थित आवास पर किया गया।

मीटिंग की अध्यक्षता एडवोकेट रोहिताश कर्णवाल द्वारा की गई एवं मीटिंग का संचालन शैलेंद्र कर्णवाल ने किया। मीटिंग में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से कलाल महासभा की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने हेतु सुझाव लिए गए। कलाल महासभा की ओर से क्षेत्र वाइज टीमों का गठन किया गया जिसमें मुजफ्फरनगर,भोपा,खतौली, छपार आदि क्षेत्रीय टीमों का गठन किया गया।

मीटिंग में शुक्रताल में धर्मशाला बनाना, समाज के होनहार बच्चों को प्रोत्साहन देना, विवाह परिचय सम्मेलन कराना तथा दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि कलाल महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष डॉ.प्रवेश कर्णवाल कलाल महासभा का कामकाज संभालेंगे।

मीटिंग में प्रमोद कर्णवाल,विजय कर्णवाल, डा.प्रवेश कर्णवाल,एडवोकेट रोहिताश कर्णवाल,संजय कर्णवाल,राजीव कर्णवाल, नानक चंद वालिया,ऋषिराज वालिया, प्रदीप वालिया, शैलेंद्र कर्णवाल,अरुण कर्णवाल,मुकेश कर्णवाल, बिजेंद्र कर्णवाल,राजेश कर्णवाल,योगेश कर्णवाल,सोनू कर्णवाल,नीरज कर्णवाल एवं केतन कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =