फिल्मी चक्कर

फिल्म ‘तेजस’- एयरफोर्स पायलट बनी नजर आएंगी कंगना रनौत

अपनी अगली फिल्म में कंगना रनौत एयरफोर्स पायलट बनी नजर आएंगी. कंगना की अगली फिल्म का नाम ‘तेजस’ होगा और इसमें वो पायलट के किरदार में दिखेंगी. कंगना ने अपनी इस फिल्म की घोषणा करते हुए कहा कि वो अपने इस नए किरदार को निभाने को लेकर खासा उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, ”मैं हमेशा से पर्दे पर एक सोल्जर का किरदार निभाना चाहती थी. बचपन से ही मैं आर्म्स फोर्सेस की ओर काफी आकर्षित होती है. मैंने अपने देश के जवानों के प्रति हमेशा अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. वो हमारे देश को सुरक्षित रखते हैं और हमारे लोगों की रक्षा करते हैं.”

https://twitter.com/LifeBegetsLifee/status/1220481587021697024?s=20

कंगना रनौत अपनी इस फिल्म के लिए फिलहाल तैयारियां कर रहे हैं और इसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होगी. फिल्म को लेकर अपनी तैयारियों को लेकर कहा, ”मैं इसके लिए काफी इंटेंस ट्रेनिंग लेनी होगी. मेरे डायरेक्टर चाहते हैं कि मैं प्रोफेशनल लोगों से ट्रेनिंग लेनी होगी.”

Kangana Ranaut To Play Air Force Pilot In Ronnie Screwvala'S Production, Tejas

कंगना का कहना है कि इस समय वो अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ के किरदार में हैं और इसकी शूटिंग खत्म करने की तैयरियों में हैं. इसे खत्म करने के बाद वो इसी साल फिल्म तेजस की शूटिंग शुरू कर देंगी. 

कंगना ने कहा कि वो अपने निर्देशक का शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने ये फिल्म उन्हें ऑफर की. फिल्म में वर्दी पहनना उनके लिए सबसे खास पल होगा. उनका कहना है कि ये उनकी जिंदगी की सबसे यादगार फिल्मों में से एक होगी.

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं और इसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है.

कंगना अपनी फिल्म ‘पंगा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो आज रिलीज हुई है. इस फिल्म की कहानी में कब्बडी नाम के खेल को फोकस में डाला गया है. इस खेल को अक्सर लड़कों के ही साथ जोड़ के देखा जाता है पर ये फिल्म एक महिला कब्बडी खिलाडी के ऊपर है, जिसे कंगना निभा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − five =