उत्तर प्रदेश

Kanpur: 15 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, लड़कों के बीच आपसी विवाद

Kanpur:  15 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. दरअसल बीती रात दबंगों ने सत्यम पांडे उर्फ नंदू पांडे को गोली मार दी. आनन-फानन में सत्यम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. पुरानी रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आ रही है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मामला कानपुर महानगर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है. जहां के रहने वाले सीताराम पांडे का बेटा सत्यम पांडे 15 साल का था. जबकि उसका रानी घाट मोहल्ले के कुछ लड़कों के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था. वहीं, बीती रात सत्यम की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. पुलिस सत्यम के शव का पोस्टमार्टम करा रही है.

कानपुर के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रकरण लड़कों के बीच आपसी विवाद का लग रहा है. पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं.

पुलिस की छापेमारी और तलाशी शुरू हो गई है. जल्द से जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे. आपको बता दें कि कानपुर में लगातार क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते दिनों मूलगंज में भी लेन-देन को लेकर गोली मारने का मामला सामने आया था. एक बार फिर कानपुर में इस गोलीकांड से हड़कंप मच गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =