Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath  का जन्मदिवस मनाया गया

Muzaffarnagar लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath  का जन्मदिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय में योगी आदित्यनाथ जी के 51वें जन्मदिवस पर उनके संघर्ष, संकल्प और मेहनत को रेखांकित करती हुई ग्राफिक बुक ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ का विमोचन राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल के करकमलों द्वारा किया गया ।

अपने संबोधन में कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि छात्रों के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक व व्यवसायिक ज्ञान भी अति आवश्यक है। उन्होंने छात्रों में विभिन्न प्रकार के स्किल्स डेवलप करने पर भी जोर दिया । Yogi Adityanath के जीवन पर आधारित इस पुस्तक में उनके अजय मोहन बिष्ट से लेकर योगी आदित्यनाथ बनने तक के सफर को व उनकी राजनीतिक गतिविधियों को दर्शाया गया है।

इस अवसर पर छात्रों को योगी जी के जीवन को दर्शाती एक वीडियो दिखाई गई ,साथ ही साथ छात्रों को यह पुस्तक उपहार स्वरूप भेंट की गई । छात्रों के ज्ञानवर्धन हेतु योगी जी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज , ट्रस्टी श्री सुमित रोहल ,संयुक्त निदेशक श्री सुनंद सिंघल व प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता जी ने आए हुए अतिथियों का सत्कार किया और विद्यालय में वृक्षारोपण किया । छात्रों को संबोधित करते हुए श्रीमती चारू भारद्वाज जी ने कहा कि आप सब को भी योगी आदित्य नाथ जी की भाँति दृढ़ संकल्पी व परिश्रमी बनना चाहिए। प्रधानाचार्य जी ने छात्रों को बताया कि हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण प्रदूषण मुक्त रहे और हम एक सुखी जीवन प्राप्त कर सकें

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − fourteen =