Kanpur: ट्रेनिंग के दौरान एक पीएसी जवान की नदी में डूब कर मौत
Kanpur में ट्रेनिंग के दौरान एक पीएसी जवान की नदी में डूब कर मौत हो गई है. मामला कानपुर महानगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी घाट का है. जहां 36वीं वाहिनी पीएसी के जवान गंगा की धारा में तैराकी और गोताखोरों की ट्रेनिंग करने गए हुए थे.
इसी दौरान एक पीएसी जवान गंगा में डूब गया. कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 2 घंटे बाद जवान का शव नदी से निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. शहीद जवान को राष्ट्रीय सम्मान के साथ सलामी दी गई. सात के जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर जवान को अंतिम विदाई दी.
इसके बाद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उसके निवास स्थान के लिए भेज दिया गया है.आपको बता दें कि महाराजपुर थाना स्थित इस घाट में 36वीं बटालियन की एक टुकड़ी कैंप लगाकर रहती है. प्रशिक्षु जवानों को यहां पर गंगा में तैराकी और गोताखोर की ट्रेनिंग भी दी जाती है.
किसी आपदा में निपटने के हुनर को भी यहीं पर सिखाया जाता है. कुछ दिन पहले 50 जवानों की टुकड़ी यहां पहुंची थी. जो यहां पर प्रशिक्षण ले रही थी.जवान बाहर निकले तो औरैया जिले के रहने वाले प्रहलाद सिंह मिसिंग थे. इसके बाद खोजबीन शुरू की गई. ज

