fire
उत्तर प्रदेश

Kanpur Dehat News: जमीन पर विवाद को लेकर एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

Kanpur Dehat News: थाना मंगलपुर क्षेत्र के जलिहापुर गांव में रास्ते की जमीन पर विवाद को लेकर एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की भनक लगते ही तत्काल मौके पर पहुंची थाना मंगलपुर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। एक बार फिर मडौली कांड होने से बच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना मंगलपुर क्षेत्र के जलिहापुर गांव में रास्ते की जमीन को लेकर गांव की निवासी मीरा देवी पत्नी अमर सिंह व रचना देवी के बीच में कई महीनों से विवाद चल रहा है। बीती 14 फरवरी को रास्ते की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे, जिसमें रचना देवी गंभीर रूप से घायल हुई थी।

पुलिस ने घायल रचना देवी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र झींझक भर्ती कराया था। जहां उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी। बुधवार को जमीन के विवाद को लेकर महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि कई बार थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया बावजूद इसके पुलिस वालो ने न ही मुकदमा दर्ज किया और ना कोई ठोस कार्रवाई की।

इससे परेशान होकर महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की भनक लगते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। जब महिला ने खुद को जलाने का प्रयास किया तो पूछताछ शुरू की। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21775 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 2 =