उत्तर प्रदेश

Moradabad News: ससुराल वालों ने कहा- शीला को हार्ट अटैक आया, पति ने ही ले ली पत्नी की जान

Moradabad News: थामोहल्ला चंदन नगर में एक महिला की उसके पति ने ही जान ले ली। महिला के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी पूरा मामला खुल कर सामने नहीं आ रहा है। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला भी हो सकता है।

मामला मुरादाबाद के चंदन नगर का है जहां 2017 में थाना बिलारी के ग्राम खंडवा के रहने वाली सरोज पति स्वर्गीय यशपाल ने अपनी बेटी शीला की शादी चंदन नगर के रहने वाले विपुल पुत्र ओमपाल के साथ की थी। जिनका एक 5 साल का बेटा भी है। आरोपी पति मुरादाबाद में ऑटो चलाता है।

शीला के मायके वालों ने बताया कि बुधवार सुबह शीला के ससुराल से फोन आया कि शीला को हार्ट अटैक आने से उसकी मृत्यु हो गई है। जब मायके वाले चंदन नगर पहुंचे तो पाया कि बेटी के गले पर निशान थे, हत्या का शक होने पर 112 नंबर पर कॉल किया तो सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

शीला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई। पुलिस जांच शुरू कर दी है। मृतका शीला के भाई ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। एसएचओ सिविल लाइंस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग से भी इस मामले को जोड़ कर देख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 20 =