उत्तर प्रदेश

Kanpur News: लचर व्यवस्था के चलते फिर स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट धंधा चालू, 17 लोगों को पकड़ा

Kanpur News: नजीराबाद थाना अंतर्गत एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे स्पा सेंटरों में डीसीपी सेंट्रल की टीम ने एक साथ अभियान चलाकर छापेमारी कर दी। कॉम्प्लेक्स के अंदर तीन स्पा सेंटर बने हैं। स्पा के आड़ में सेक्स रैकेट काफी समय से चल रहा था। बीच बीच में पुलिस को सूचना मिली थी।लेकिन छापा डाला दो बंद मिला।

डीसीपी सेंट्रल और दक्षिण एडीसीपी के नेतृत्व में स्पा सेंटरों में छापा मार बड़ी कारवाई की गई। इसमें पुलिस ने मौके पर कुल 17 लोगों को पकड़ा है। मौके से देह व्यापार में उपयोग सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में संचालक का पता नहीं चला है। जानकारी होने पर सब बता दिया जायेगा।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर टीम बनाकर आलाधिकारी के साथ पुलिस ने मौके पर छापा मारा। छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। लेकिन कोई भाग नहीं पाया। पुलिस ने मौके से करीब 17 लोगों को पकड़ा है जिसमें 11 पुरुष व 6 महिलाएं हैं। संचालक को भनक लगते ही फरार हो गया। वहीं, कमरों से आपत्तिजनक सामान मिला है। जानकारी करने पर संचालक का पता नहीं चला है।

स्पा सेंटरों की शिकायत आने के बाद पुलिस की टीम बनाई गई। जिसमें पुलिस टीम ने अपने मुखबिर लगाए।काफी समय से मिल रही सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने छापा मार दिया।3 स्पा सेंटरों से 6 महिला समेत 11पुरुष को सेंट्रल डीसीपी की टीम ने गिरफ्तार किया।

सूत्रों की मानें तो हर स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का धंधा हो रहा है। इससे पहले भी पुलिस छापा मार चुकी है। इससे पहले कर्नलगंज,रावतपुर, किदवई नगर में छापा पड़ा था। जिसमें लोग पकड़े गए थे। जिसमें पुलिस कार्यवाही की थी। लेकिन लचर व्यवस्था के चलते फिर स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट धंधा चालू हो जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 12 =