Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव ने विद्युत समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये

मुजफ्फरनगर 10 अगस्त। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रबंध निदेशक व जनपद के बिजली अधिकारियों को विद्युत समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये।विदित रहे, शहर के शामली रोड, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, इमामबाडा, खालापार, मिमलाना रोड, शाहबुद्दीनपुर रोड, नियाजुपुरा, रामपुरम, रामलीला टिल्ला, जाट कॉलोनी, नुमाईश कैंप, मेरठ रोड, इंदिरा कॉलोनी, केवलपुरी, रामपुरी आदि क्षेत्रों में बिजली की लगातार समस्याएँ बनी रहती है।

इन क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के बिजली अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाकर समस्याओं के कारण व समाधान की जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में ओवरलोड रहता है जिस कारण ट्रांसफार्मर्स फुंकते रहते है।मंत्री कपिल देव ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 मेरठ के प्रबंध निदेशक को दूरभाष प एवं पत्र लिखकर यहाँ विद्युत ट्रांसफार्मर्स बदलने, जर्जर तार बदलने तथा जरूरत के स्थानों पर नये खंभे लगाकर एलटी लाईन (एबीसी केबिल द्वारा)  बनाये जाने के निर्देश दिये।

साथ ही उन्होंने शहर की हृदय स्थली शिवचौक के आस-पास के क्षेत्रों में, शिवचौक से अस्पताल, मीनाक्षी चौक, टाउन हॉल, सर्राफा चौक तक विद्युत लाईनों को अंडरग्राउंड कराये जाने को कहा।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य भारत सरकार की Revamped Reforms-Linked Results-Based Distribution Sector Scheme के अंतर्गत कराया जा सकेगा।इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता बीके मिश्रा, अधिशासी अभियंता (नगर) ओपी मिश्रा, अधिशासी अभियंता डिवीजन-3 एके वर्मा उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 7 =