फिल्मी चक्कर

Karishma Tanna ने बॉयफ्रेंड Varun Vangera संग की सगाई

Karishma Tanna ने गुपचुप तरीके से अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड Varun Vangera संग सगाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे अब इन लोगों ने सात फेरे लेने का फैसला कर लिया है. करिश्मा तन्ना की सगाई (Karishma Tanna Engagement) में उनके परिवार वाले और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे. 12 नवंबर को इस कपल ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई.

अपने इंस्टाग्राम पर करिश्मा तन्ना ने केक की फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा हुआ है बधाई. वहीं वरुण बंगेरा ने इंस्टाग्राम पर करिश्मा के संग एक कोजी फोटो शेयर की है. बिना बोले ही इन्होंने अपने फैंस को इस बात का इशारा दे दिया है कि शादी के बंधन में जल्द ही बंधने वाले हैं.

वरुण बंगेरा और करिश्मा तन्ना की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के यहां हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई. जल्द ही इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और एक दूसरे को डेट करने लगे.

वरुण बंगेरा और करिश्मा तन्ना अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं, इसलिए कपल ने सगाई करने का फैसला ले लिया. अब फैंस को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है. करिश्मा तन्ना इससे पहले उपेन पटेल और पर्ल वी पुरी को भी डेट कर चुकी हैं. करिश्मा का रिश्ता इन दोनों के संग ही लंबा नहीं चल पाया और अलग हो गए.

अपने लंबे करियर में एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि करिश्मा कब ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते की बात बताएंगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − five =