उत्तर प्रदेश

Kaushambi News: जल्दबाजी में फाटक पार करने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Kaushambi News: जीवनगंज रेलवे क्रासिंग 10 नंबर के बंद गेट को लांघकर जल्दबाजी में फाटक पार करने के चक्कर में एक्सप्रेस ट्रेन  की चपेट में एक वृद्ध व्यक्ति आ गया जबकि बाइक पार कराकर निकल चुका उसका बेटा बच गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उस व्यक्ति की मौत हो गयी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना से देर भली को न मानने का नतीजा एक बुजुर्ग को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। पन्ना लाल उम्र लागभग 65 वर्ष पुत्र गुरुदीन निवासी कस्बा सरायअकिल थाना सरायअकिल बुधवार की सुबह 6 बजे वह अपने लड़के के साथ बाइक से गंगा नहाने जा रहे थे।

जीवनगंज रेलवे क्रासिंग के 10 नंबर गेट पर जैसे ही बाइक सवार पिता पुत्र पहुंचे तो बिना फाटक खुले ही लड़के ने बाइक को पार कर लिया मगर वृद्ध व्यक्ति लाइन क्रॉस न कर सका। जिससे वृद्ध व्यक्ति आ रही तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध व्यक्ति को देख कर आस पास के ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए।

आनन फ़ानन में ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को फ़ोन किया। सूचना पाते ही मौके पर पहुची एम्बुलेंस ने घायल वृद्ध व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पीएचसी मूरतगंज पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने बुजुर्ग पन्ना लाल को मृत घोषित कर दिया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =