फिल्मी चक्कर

केजीएफ चैप्टर 2 बनी फरवरी 2020 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक

फ़िल्म केजीएफ ने अपनी रिलीज़ के बाद से पूरे भारत में दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया था। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा हिंदी में डब और रिलीज़ की गई, केजीएफ हिंदी सर्किट में भी सुपरहिट साबित हुई थी।

वही, केजीएफ के सीक्वल की घोषणा ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया था और अब, एक प्रमुख ट्रैकिंग पोर्टल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2020 की सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का डब वर्जन है।

पोर्टल ने अपने सोशल मीडिया पर यह अपडेट साझा किया है और लिखते है,”#OrmaxCinematix Most-awaited Hindi films as on Feb 15, 2020 (main trailer not released yet): The upcoming film that ‘Hindi’ film audience are most excited about is not a Hindi language film but a Kannada film to be dubbed in Hindi”

केजीएफ की टीम में कन्नड़ सुपरस्टार यश और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, वही संजय दत्त फ़िल्म में आदिरा की भूमिका में दिखाई देंगे। एक बड़े पैमाने पर बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में दर्शकों को आश्चर्यजनक अनुभव देने के लिए तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल किया है।

केजीएफ चैप्टर 1 के साथ रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पहले कन्नड़ उद्यम को चिह्नित किया था और अब प्रोडक्शन हाउस केजीएफ चैप्टर 2 के साथ एक मेगा महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़ने के लिए तैयार है।  

निशा गोस्वामी द्वारा संपादित)

Goswami

Nisha is a senior content editor & writer. She writes about the latest Bollywood films, web series and social media reviews. Contact E.mail- nisha.goswami@spicebhasha.in

    Goswami has 24 posts and counting. See all posts by Goswami

    One thought on “केजीएफ चैप्टर 2 बनी फरवरी 2020 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक

    • Avatar Of Affiliatelabz AffiliateLabz

      Great content! Super high-quality! Keep it up! 🙂

      Reply

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    fourteen − four =