उत्तर प्रदेश

Barabanki News: प्लीज मेरी शादी करवाओ Police, भगोड़े लड़के के साथ रोशनी ने मंडप में सात फेरे लिये

Barabanki News: दो दिन पहले एक दूल्हा अपनी दुल्हन को मंडप में अकेला छोड़कर भाग गया था। जिसके बाद से वह दुल्हन उसी दूल्हे के साथ सात फेरे लेने की मांग पर अड़ी थी। उसने पुलिस के सामने भी फरियाद लगाई।

जिसके बाद आज दुल्हन की यह जिद रंग लाई और दूल्हे ने दोबारा बारात के साथ आकर उसी मंडप में उस लड़की के साथ सात फेरे लिये। दरअसल आरोप था कि दूल्हा लड़की पक्ष से दहेज में मोटरसाइकिल मांग रहा था।

जिसकी मांग न पूरी होने के चलते वह शादी के मंडप से बिना फेरे लिये ही भाग खड़ा हुआ। वहीं लड़के पक्ष की डांस को लेकर गांव वालों से मारपीट होने की भी बात सामने आई थी।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कुटी गांव मंडप में दुल्हन को छोड़कर भागने वाले दूल्हे ने आकर सात फेरे लिये। दरअसल शुक्रवार की रात अयोध्या जिले के मवई गांव से एक बारात आई थी। शादी से पहले तिलक की रस्म हो रही थी, कि उसी समय डीजे पर डांस करने को लेकर दूल्हा पक्ष की गांव वालों के साथ मारपीट हो गई।

इसके बाद लड़का छोटू शादी के मंडप में आकर अचानक दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। जब लड़की वालों ने मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई, तो लड़का मंडप से बिना फेरे लिये ही बारात लेकर वापस चला गया। उसके बाद दुल्हन रोशनी और उसके परिवारवालों ने लड़के पक्ष के सामने शादी के लिये काफी मिन्नतें कीं, लेकिन उन लोगों ने उनकी एक न सुनी।

मामले की जानकारी मिलने पर जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती, लड़का पक्ष वहां से जा चुका था। जिसके बाद लड़की मंडप में उसी लड़के के साथ फेरे लेने पर अड़ी हुई थी। लड़की ने थाने से लेकर एसपी तक शादी करने के लिये फरियाद लगाई कि प्लीज मेरी शादी करवाओ। जिसके बाद अब लड़की की जिद रंग लाई और उसी लड़के के साथ रोशनी ने मंडप में आज सात फेरे लिये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =