Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: 10 हजार के इनामी को खतौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khatauli News: (Muzaffarnagar) थाना खतौली पुलिस द्वारा १० हजार के ईनामी/वांछित डकैत अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से बिना नम्बर मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद। जनपद में शातिर ईनामी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली डॉ० रविशंकर व प्र०नि० संजीव कुमार थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस की बदमाशों से नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा की गयी

जवाबी फायरिंग में ०१ बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त १० हजार रुपये का ईनामी था तथा थाना मन्सूरपुर व खतौली पर पंजीकृत डकैती के अभियोगों में वांछित था। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी खतौली भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार/घायल अभियुक्त के कब्जे से ०१ अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर व ०१ तमंचा मय ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किये गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

घायल कलीम पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला शराफत कॉलोनी थाना खतौली मुजफ्फरनगर (घायल/गिरफ्तार) जिसके कब्जे से ०१ अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर, ०१ तमंचा मय ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मशकूर अली, जितेन्द्र भाटी, मोहित चौधरी, का० राहुल, शिवम, सुधीर, मोहित कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + nineteen =