Khatauli News: अपराधियों के लिए काल बनी मुजफ्फरनगर पुलिस, लगातार भेज रही जेल
मुजफ्फरनगर (Khatauli News) थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने के कारण बदमाश घायल हो गया। जिसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। दबोचा गया बदमाश शातिर लुटेरा व हत्यारा है। जिस पर लूट, हत्या आदि के कई मुकदमे हैं। कई राज्यों की पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
कोतवाली खतौली के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर लुटेरा बदमाश क्षेत्र में किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली खतौली ग्राम भैंसी, नावला रोड के आसपास चेकिंग शुरू की।
उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक पर आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश ने बाइक रोककर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
जनपद मुजफ्फरनगर में थाना क्षेत्र खतौली के जंगल ग्राम भैंसी, नावला रोड पर @muzafarnagarpol और बदमाशों के बीच मुठभेड़ जारी pic.twitter.com/LKHdKlOkd1
— News & Features Network (@mzn_news) March 28, 2022
जिसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश पर 2 दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लूटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है, जो पंजाब एवं उत्तराखण्ड राज्य के थानों से वांछित चल रहा था। जिस पर महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद के थानों पर हत्या, चोरी, लूट एवं गैंगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओं में करीब 2 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
शातिर लुटेरे के रूप में हुई बदमाश की पहचान प्रभारी निरीक्षक खतौली कोतवाली संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान मुठभेड़ में घायल बदमाश शहजाद उर्फ गब्बर पुत्र रहीसूद्दीन निवासी किदवई नगर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
दबोचे गए बदमाश से ये की गई बरामदगी
पुलिस के अनुसार दबोचे गए बदमाश से 1 तमंचा मय 1 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 1 काले रंग की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर की बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लूटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है, जो पंजाब एवं उत्तराखण्ड राज्य के थानों से वांछित चल रहा था। जिस पर महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद के थानों पर हत्या, चोरी, लूट एवं गैंगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओं में करीब 2 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
अलग-अलग स्थानों से कई को दबोचा
खतौली। अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० हरपाल सिंह द्वारा वाछित अभियुक्तगण धर्मेन्द्र पुत्र राजपाल सिह निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० हरपाल सिंह, का० सन्नी अत्री शामिल रहे। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे व०उ०नि० रामबीर सिंह द्वारा इरफान पुत्र मौ० दीन, बिलाल पुत्र मौ० दीन निवासी मौ० काजियान कस्बा व थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम इरफान पुत्र मौ० दीन निवासी मौ० काजियान कस्बा व थाना खतौली मु०नगर, बिलाल पुत्र मौ० दीन निवासी मौ० काजियान कस्बा व थाना खतौली मु०नगर बताया। जिन्हे गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० श्री रामबीर सिंह, का० पवन भाटी, का० ४० कृष्ण कुमार शामिल रहे।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे व०उ०नि० रामबीर सिंह द्वारा वाछित अभियुक्तगण इरफान पुत्र मौ० दीन, बिलाल पुत्र मौ० दीन निवासी मौ० काजियान कस्बा व थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया गया। टीम में व०उ०नि० रामबीर सिंह, का० पवन भाटी, का० कृष्ण कुमार शामिल रहे।


