Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- पश्चिमाचल निर्माण पार्टी कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वेदान्ता रेजीडेन्सी ए टू जेड रोड मुजफ्फरनगर मे पश्चिमाचल निर्माण पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पार्टी बैठक सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय सचिव इमरान राव ने किया।

बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर पद पर अनुज बालियान व युवा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर के पद पर शौकीन चौधरी चौधरी की घोषणा कर मनोनयन पत्र प्रदान किये। नव नियुक्त जिलाध्यक्षअनुज बालियान ने कहा की जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई है मै उसका पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करूंगा 

शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष जी की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा करूंगा।युवाजिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी ने कहा कि मै शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण तन्मयता से करूंगा शीघ्र ही युवा जिला कार्य कारिणी गठित की जाएगी। नवनियुक्त दोनो पदाधिकारियों ने कहा कि हम गांव गांव जाकर लोगो को प्रेरित कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएगे 

बूथ स्तर तक कमेटी गठित करेंगे।अलग राज्य पश्चिमी प्रदेश के गठन के लोगो को पार्टी की नीतियों से अवगत करा जनान्दोलन के लिए प्रेरित किया जाएगा।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा की आप दोनो के पार्टी के जुडने से पार्टी की गतिविधियो मे तेजी आएगी पार्टी के वरिष्ट पदाधिकारियो से जो भी सहयोग आप मांगेगे वह मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने दोनो पदाधिकारियों को शुभकामाएं देते हुए कहा आपके मनोनयन से पार्टी की जनपद मे ताकत बढेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभकानाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमारा नारा भाई चारा को ध्यान मे रखते हुए जनपद कार्यकारिणी मे सभी धर्म व जातियो के लोगो शामिल करें।पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं।बैठक मे चौधरी नौसीन अहमद,शमीम अहमद,नवजीत चौधरी, मेहरबान, मुन्नू,शराफत अली ,दीपक,दिलशाद चौधरी आदि ने भाग लिया।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =