Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत, स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि गड्ढों की तरफ नहीं देख पाए

खतौली।(Khatauli News) कस्बा खतौली में मुख्य राजमार्ग पर सड़क जहां गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, तो वहीं क्षेत्र में पांच साल विधायक रहे स्थानीय विधायक भी इन गड्ढों को आज तक नहीं भरवा पाये,आलम यह रहा कि गत रात्रि इन गड्ढों के कारण एक स्कूटी सवार को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ गया

स्थानीय लोगों की मानें तो एक तरफ पानी की निकासी ना होना, तो वहीं दूसरी तरफ मुख्य राजमार्ग पर गहरे गड्ढो में पानी भरना, अक्सर यहां दुपहिया वाहन चालको के साथ हादसों को न्यौता दे रहा है लेकिन बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि आज तक इन गड्ढों की तरफ नहीं देख पाए है

जिसके चलते यहां गड्ढों में तब्दील हो चुकी मुख्य सड़क बड़े हादसों का कारण बनती जा रहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा खतौली में नवीन सब्जी मंडी के सामने मुख्य राजमार्ग पानी की निकासी और मुख्य सड़क के न बनने के कारण पिछले पांच सालों से जलमग्न हो रहा है। ऐसा नही की स्थानीय प्रशासन,नगर पालिका को इसकी जानकारी नही हो जानकारी यहाँ सभी को रहती है

लेकिन इन्तेजार रहता है तो बस किसी बड़ी दुर्घटना का। पिछले पांच सालों में यहां कोई विकास कार्य नही हुआ है और न ही यहां पानी की निकासी का ही कोई सही ढंग से उपाए ही हुआ गत रात्रि में मुख्य सड़क पर पानी भरा होने के चलते एक स्कूटी सवार को यहां अपनी जान से उस वक्त हाथ धोना पड़ गया

जब मुख्य सड़क में बने गहरे गहरे गड्ढों में पानी भरा होने के कारण स्कूटी सवार यहां चोटिल हो गया। हादसे के बाद आसपास के रहने वाले स्थानीय लोगों ने जहां घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी थी लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

यूपी के मुजफ्फरनगर में बदहाल सड़के कहीं न कही सूबे की सरकार के विकास कार्यो की भी पोल खोलती नजर आ रही है। मृतक युवक जनपद मेरठ के दौराला का बताया गया है रविवार की प्रातः पास के दुकानदारों ने बीच सड़क पर बने गड्ढे को भरने में काफी मशक्कत की जिससे आगे घटना को रोका जा सके।

स्थानीय निवासियों की माने तो यहां आवास विकास से आगे पानी की निकासी न होने के कारण यहां रोजाना सड़के व दुकानों के बाहर गन्दा पानी भरा रहता है जिससे मुख्य सड़क की भी हालत बदहाल हो चुकी है। स्थानीय लोगों की माने तो कई बार स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्रिये जनप्रतिनिधियो तक से शिकायत गई, बावजूद इसके सड़कों का हाल जस का तस है।. यही नही जनपद की कई मुख्य सड़कें आज भी खस्ताहाल स्थितियों से जूझ रही हैं.

इन खस्ताहाल सड़कों पर लोगों के लिए आना-जाना चुनौतियों से भरा हुआ है। कई बार ई रिक्शा यहाँ पलट चुकी है जिसमे महिलाएं तक घायल हो चुकी है यहां लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं.। वाहन पलट रहे हैं, जिससे लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हो रहे हैं. मगर, अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर आज भी चुप्पी साधे हुए हैं.

आवास विकास के लोगो ने भी काफी बार नाला निकासी को लेकर गुहार लगाई है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। खस्ताहाल सड़कों की बदसूरती को छुपाने के लिए अक्सर प्रशासन की तरफ से भले ही गिट्टी, मिट्टी और ईंट डालकर छुपाने की कोशिश की जा रही हो, मगर यह पूरी तरह से नाकाफी साबित हो रही है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 9 =