News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शिक्षक धरने पर बैठेMuzaffarnagar News
रोहाना। स्टेट हाइवे-59 पर रोहाना कस्बे स्थित एक कॉलेज में पिछले दो माह से वेतन ना मिलने के कारण शिक्षक स्कूल का कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गये है। शिक्षकों का कहना है कि पिछले दो माह से कॉलेज के स्टाफ को वेतन नही मिल रहा है। जिस कारण समस्त स्टाफ को बड़ी समस्या का सामान करना पड़ रहा है। शिक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि कालेज में करीब 3 दर्जन लोगों का स्टाफ तैनात है। जिसमे करीब चार महिलाये शिक्षक भी तैनात है। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से वेतन नही मिलने के कारण शिक्षको को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनका वेतन नही मिलता तब समस्त स्टास्टाफ स्कूल कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे है और धरना जारी रहेगा। शिक्षिका मिनाक्षी पांडेय ने बताया वे मेडिकल अवकाश पर गईं थी। जिस कारण उनका वेतन रोक दिया गया था। पिछले तीन माह से उनका वेतन नहीं मिलने के कारण ऊनको बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से उन्होंने संबंधित विभाग के उच्चधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने बताया कि कुछ टेक्निकल इशू होने के कारण शिक्षको को पिछले माह का वेतन नही मिल पाया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के उच्चधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही शिक्षको को उनका मिल जायेगा। इस दौरान धरने में मुख्य रूप से संजीव त्यागी, संजय उपाध्याय, सुभाष सिंह, सरदकान्त शर्मा, शाशक भारती, सतीश कुमार, मोनू कुमार, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, गया प्रसाद, मीनाक्षी पांडेय, दिशा रघुवंशी, राजकुमारी, आदि दर्जनो शिक्षक मौजूद रहे।

 

समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनकपुरी निवासियों ने सडक निर्माण कराने तथा जलभराव की समस्या को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
रूडकी रोड स्थित मौहल्ला जनकपुरी निवासियों ने कचहरी पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिसमें अवगत कराया गया कि क्षेत्र की सडक टूटी पडी है। जिसका अतिशीघ्र निर्माण कराया जाये। इसके साथ ही क्षेत्रवासी जलभराव की समस्या से परेशान हैं। अतः मौहल्लावासियों की इन दोनो समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाये।

 

बुलेट को किया सीज
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद थाना क्षेत्र मे उ0 रामपुरी थाना को0नगर मे बुलट सवार द्वारा पटाखे फोडने के सम्बन्ध मे विडियो वायरल मे कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली नगर पुलिस के द्वारा उक्त बुलट नं0 यूपी 12 एएन 7444 को सीज किया गया । उल्लेखनीय है कि बुलेट से पटाखे जैसी आवाज पर सख्ती के बावजूद भी कुछ लोग अभी भी बुलेट में इस तरह की आवाज लगवाते है और तंग गलियों व तेज गति से शहर की सड़कों पर आवाज निकालते है।

 

 

स्मैक के साथ दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 30 ग्राम स्मैक(अनुमानित कीमत 06 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त 01 सुपर स्पलैण्डर मोटर साइकिल बरामद। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू ऑपरेशन सवेरा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा थाना प्रभारी रतनपुरी राकेश सिंह के नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना रतनपुरी पुलिस टीम इंचौडा कट के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चौकिंग कर रही थी तभी 01 संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रोका गया, तलाशी के दौरान उक्त मेहरबान पुत्र गुलाब शाह निवासी केरटू थाना झिंझाना जनपद शामली के कब्जे से 30 ग्राम अवैध स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त 01 सुपर स्पलैण्डर मोटर साइकिल बरामद की गयी। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक की खरीद-फरोख्त करता है। उसने स्वीकार किया कि उसने स्मैक एक अज्ञात राह चलते व्यक्ति से खरीदी थी, जिसका नाम-पता उसे ज्ञात नहीं है। अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक राह चलते व्यक्तियों को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता है। आज भी वह उक्त स्मैक को बेचने के उद्देश्य से बुढ़ाना की ओर जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उ.नि. अजय सोलंकी, शैलेंद्र सिंह, है. का. यशपाल कसाना थाना रतनपुरी शामिल रहे।

 

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने मदरसों से जुडे मामले पर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों ने मदरसों के सम्बन्ध में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने एडीएम जे सुशील कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। संगठन नेता अरशद राणा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

 

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलौदा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य का किया केंद्र निरीक्षणMuzaffarnagar News
पुरकाजी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ़लौदा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाज़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवा भंडारण, टीकाकरण कार्यक्रम, ओपीडी की स्थिति, प्रसूति कक्ष, लैब संचालन तथा मशीनों की कार्यशीलता का विस्तृत मूल्यांकन किया। फ़लौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. तेवतिया ने मरीजों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया तथा स्टाफ को अपने कार्य में संवेदनशीलता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इसके उपरांत उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाज़ी का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित चौधरी को आवश्यक दिशादृनिर्देश प्रदान किए। डॉ. तेवतिया ने दवा वितरण, टीकाकरण, स्वच्छता, रजिस्टरों के संधारण, मशीनों की कार्यशीलता और मरीजों की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचसी पुरकाज़ी में उपस्थित स्टाफ से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सतत सुधार लाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

 

खेलों के प्रति जागरूक कर विधायक ने खुद भी खेला क्रिकेट
चरथावल। विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने जनसंपर्क अभियान के दौरान युवाओं के साथ क्रिकेट खेला। उन्होंने इस दौरान युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक किया। विधायक मलिक चरथावल विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर थे, जब वे क्रिकेट खेल रहे युवाओं के बीच पहुंचे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी उनके साथ खेल का आनंद लिया। इस अवसर पर विधायक पंकज मलिक ने युवाओं से अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें पहचानने और निखारने की आवश्यकता है। कोई भी खिलाड़ी आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सकता है। विधायक ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें खेल के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे उनसे संपर्क करें। उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ली एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि भवन में एसआईआर कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी व गति प्रदान करने के उद्देश्य से पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्ययोजना की रूपरेखा, बूथ स्तर तक कार्य की प्रगति तथा जनसंपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एसआईआर फॉर्म भरना अत्यंत आवश्यक है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें और समयबद्ध रूप से फॉर्म भरवाने का कार्य सुनिश्चित करें। बैठक में एसआईआर कार्यक्रम के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं तथा अभियान को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति से मंत्री कपिल देव को अवगत कराया और महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही एसआईआर अभियान को सफल बनाया जा सकता है। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो। बैठक का समापन एकजुटता और संकल्प के साथ किया गया कि एसआईआर कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाकर अधिकतम लोगों को मतदाता सूची में जोड़ने का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, शरद शर्मा, देशबंधु तोमर, रोहतास पाल, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री, दीपक मित्तल, नन्द किशोर पाल, रोहित तायल,शलभ गुप्ता आदेश गौतम, अमन तोमर, विशाल गर्ग, नमिष चंदेल आदि मौजूद रहें।

 

नागरिक हुए जाम से परेशान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बालाजी चौक से आर्यपुरी जाने वाले रास्ते पर जाम लगने से लोगों को काफी देर तक परेशानी उठानी पडी। जाम लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। इसका मुख्य कारण एक यह भी है कि नौ पार्किग जोन में खडे चोपहिया वाहन भी इसका मुख्य कारण बन रहे है।
टाउन हॉल बालाजी चौक से आर्यपुरी जाने वाले रास्ते पर ई-रिक्शाओं तथा कार आदि वाहनों के कारण जाम की स्थिती बन गई। जाम मे कई स्कूटी-बाईक फंसी रही। काफी देर तक जाम लगने के कारण पुलिस ने कडी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जिसके बाद आर्यपुरी से अंसारी रोड जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। वहीं इस मोड पर जाम लगने का एक मुख्य कारण यह भी है यहां पर आडे तिरछे चौपहिया वाहनो ंको लोग खडे कर हास्पिटल या अन्य जगह पर चले जाते है जिस कारण वहां पर जाम लग जाता है और लोगो ंको परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

इंडियन फार्मेसिस्ट एसो. ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)इंडियन फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे इंडियन फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएमओ डा.सुनील तेवतिया पर प्राईवेट प्रेक्टिस के आरोप को निराधार बताते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

छात्राओं के मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक
जानसठ। रामराज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। रामराज एंटी रोमियो पुलिस टीम ने इस दौरान साइबर अपराधों और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।यह जागरूकता कार्यक्रम थाना प्रभारी रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने मार्डन इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। अभियान के तहत, पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, छात्राओं और ग्रामीणों को महिला हेल्पलाइन 1076, चाइल्डलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और महिला हेल्पलाइन 181 जैसे महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों से भी अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को डिजिटल दुनिया में संभावित खतरों से खुद को बचाने के लिए साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के आवश्यक गुर सिखाए। इस दौरान छात्राओं को जागरूकता पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

 

जिलाधिकारी के समक्ष समस्याओ को उठाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर के सत्यापन कार्य हेतु जनपद के सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगने हेतु विकास भवन के सभागार में बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के लगभग 40प्रतिशत मतदाताओं का रिकॉर्ड अपडेट हो चुका है और लगभग 10प्रतिशत मतदाताओं के फॉर्म बी एल ओ के पास आ चुके हैं, राजनीतिक दल सहयोग कर अगले चार दिनों में सर की प्रक्रिया को जनपद में पूर्ण करने में अपना सहयोग दें।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल, ममनून अंसारी एडवोकेट ने मतदाता सूची सत्यापन में आ रही कुछ समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष उठाया। जिलाधिकारी महोदय ने कांग्रेस नेताओं द्वारा की उठाई गई समस्याओं का निस्तारण करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेताओं से इस प्रक्रिया में अपना पूरा योगदान देने की अपील की । इस अवसर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल,मुर्तजा सलमानी ,मनमून एडवोकेट, सद्दाम सिद्दीकी ,रिजवान, हर्षवर्धन त्यागी, वीरेंद्र गुर्जर, दिलशाद त्यागी आदि उपस्थित रहे।

 

शिक्षिकाओ को सम्मानित कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इनरव्हील क्लब इरा मुजफ्फरनगर द्वारा मूक-बधिर एवं मन्दबुद्धि आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में शिक्षिकाओ को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह का सुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। क्लब की सदस्यगण द्वारा सीनियर सिटीजन शिक्षिकाओं सहित अन्य महिला कर्मचारियों को गर्म कार्डिगन के साथ फल भेंट कर सम्मानित किया। क्लब की सचिव सन्तोष भीम द्वारा क्लब के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा इस स्कूल में समय समय पर सहयोग कार्य करते रहने का आश्वासन दिया। क्लब की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती उषा गर्ग एवं संतोष भीम , सचिव नीलिमा अग्रवाल,अंजू गोयल,सुनीता अरोरा एवं सुमन गोयल ने आयोजन में भाग लिया। क्लब द्वारा दिव्यांग बच्चों के स्कूल आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर की शिक्षिका श्रीमती मीना, जीवनी, शर्मिष्ठा,रीना, शारदा,शिवानी, अन्य स्टाफ मे सोनिया,सुमन, सरिता एवं सोनी तथा वरिष्ठ नागरिक के रूप में प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा,लेखाकार पवन सिंहल को सम्मानित किया गया।आशादीप के प्रभारी उपमंत्री नरेश कुमार गुप्ता एवं श्री रामबीर सिंह सदस्य कार्यकारिणी द्वारा क्लब की सदस्याओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग किया गया। आयोजन के अंत मे एन के गुप्ता तथा रामबीर सिंह द्वारा उपस्थित समस्त सम्मानित जनो का ह््रदय से आभार व्यक्त किया गया।

 

समस्या से मिली निजात
चरथावल। जिले की बहेड़ी न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्राम रोहाना खुर्द में वर्षों पुराने नाले का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस नाले के बन जाने से स्थानीय निवासियों को बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, यह नाला कई वर्षों से अधूरा पड़ा था, जिसके कारण हर बरसात में गांव के भीतर पानी भर जाता था। इससे ग्रामीणों को आवागमन और दैनिक जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यह नाला बाहर से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ था। जलभराव के कारण मार्ग अवरुद्ध हो जाता था। ग्राम पंचायत प्रधान की पहल पर इस नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया और अब यह बनकर तैयार हो गया है। ग्राम प्रधान के इस कदम की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

 

छात्रों ने भ्रमण कियाः अनाथालय के बच्चों से मिले
बुढ़ाना। कांधला रोड स्थित कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने ज्ञान सागर गुरुकुल, बर्नावा (अनाथालय) का शैक्षिक और सामाजिक भ्रमण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में दया, करुणा, सहानुभूति, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने अनाथालय के बच्चों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को कपड़े, खाने-पीने की सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। दोनों संस्थानों के बच्चों के बीच स्नेह, अपनापन और खुशी का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मनोरंजक खेल और सामूहिक गतिविधियां आयोजित की गईं। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ज्ञान सागर गुरुकुल के बच्चों को पुरस्कार स्वरूप पुस्तकें भेंट की गईं, जिससे उनका उत्साह बढ़ा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं और उन्हें समाज सेवा के महत्व को समझने में मदद करते हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में संवेदनशीलता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

मुजफ्फरनगर मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजा गया। जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने की मांग की गई तथा मेडिकल रिप्रेजंटेटिव के लिए बने कानून को जारी रखने की मांग की गई साथ ही सरकार से अपील की गई कि हमारे प्रोफेशन में फिक्स्ड टर्म इम्प्लॉयमेंट पर नियुक्त की अनुमति न दे। इस अवसर पर अमरीश कुमार शर्मा देवेंद्र शर्मा नीटू कुमार जैवित सैनी अश्वनी शर्मा दीपक शर्मा अक्षय रमन कोहली आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार क्विज एवं नालेज चैलेंज का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुज़फ्फरनगर में आईक्यूएसी सेल के अंतर्गत ब्रेनिओक्स क्लब द्वारा “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार विषय पर आधारित क्विज एवं नॉलेज चौलेंज गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीकी नवाचार, आधुनिक आविष्कारों, डिजिटल तकनीक तथा भविष्य की तकनीकी प्रगति के प्रति जिज्ञासा, जागरूकता एवं विश्लेषणात्मक दृष्टि विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के माननीय प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल तथा बीबीए विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है, जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (।प्), रोबोटिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल इंडिया, क्वांटम कंप्यूटिंग और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में तेज़ी से प्रगति हो रही है। इस तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में छात्रों के लिए आवश्यक है कि वे निरंतर अपडेट रहें और नवीनतम आविष्कारों के बारे में ज्ञान अर्जित करें। प्राचार्य महोदय ने छात्रों को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि विज्ञान और तकनीक केवल पढ़ने का विषय नहीं, बल्कि व्यवहारिक जीवन, उद्योगों, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार और व्यवसाय प्रबंधन के हर क्षेत्र की नींव है। इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की भविष्य की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद बीबीए विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राजीव पाल सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और गतिविधियों के परिचय प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि ब्रेनिओक्स क्लब हमेशा से छात्रों के बौद्धिक विकास, विश्लेषण क्षमता एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम आयोजित करता आया है। उन्होंने छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों जैसे चंद्रयान एवं गगनयान मिशन, डिजिटल भुगतान क्रांति, 5ळ तकनीक का विस्तार, रक्षा तकनीक में प्रगति, स्वास्थ्य क्षेत्र में बायोटेक्नोलॉजिकल नवाचार, तथा स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया से जुड़ी विभिन्न तकनीकी पहलों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन और समन्वयन राजीव पाल सिंह द्वारा अत्यंत प्रभावी एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। क्विज एवं नॉलेज चौलेंज गतिविधि को विभिन्न चरणों में विभाजित किया गया, जिनमें छात्रों की विज्ञान एवं तकनीक के प्रति समझ और त्वरित निर्णय क्षमता को परखने पर विशेष ध्यान दिया गया। इन चरणों में सामान्य विज्ञान, तकनीकी आविष्कार , भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियाँ, डिजिटल और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े प्रश्न, तथा भविष्य की तकनीकी प्रगति और वैश्विक विज्ञान घटनाक्रम जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे, जिनमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ भाग लिया। छात्रों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और उत्सुकता के साथ प्रत्येक राउंड में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में छात्रों ने अपनी त्वरित सोच, तकनीकी ज्ञान एवं विश्लेषण क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई छात्रों ने विशेष रूप से ।प्, रोबोटिक्स, ब्लॉकचेन, मशीन लर्निंग, स्पेस टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी समझ और जागरूकता का शानदार परिचय दिया। गतिविधि के दौरान छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम और भी रोचक एवं ज्ञानवर्धक बन गया। इस कार्यक्रम में बीबीए विभाग के सभी सम्मानित फैकल्टी अपनी सक्रिय उपस्थिति के साथ मौजूद रहे, जिनमें मोहम्मद अंज़र, दीपक गर्ग, संजय शर्मा, प्राची प्रेणा, पुरवी संगल, प्रशांत गुप्ता, वीनेता चौधरी, अमित कुमार, सतीश, पवन बलियान तथा लवी वर्मा शामिल रहे, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम के आयोजन, संचालन तथा मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सुचारू एवं सफल रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का महत्व इस बात में निहित है कि इस ज्ञानवर्धक गतिविधि ने छात्रों को विज्ञान एवं तकनीकी नवाचारों की गहराई को समझने, आधुनिक तकनीक के व्यावहारिक उपयोगों को पहचानने, भविष्य की तकनीकी चुनौतियों एवं अवसरों को समझने तथा शोध एवं खोज की प्रवृत्ति को विकसित करने का मूल्यवान अवसर प्रदान किया, जिससे उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी जागरूकता और अधिक सुदृढ़ हुई। विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि आधुनिक प्रौद्योगिकी केवल वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य के प्रबंधकों, उद्यमियों, विश्लेषकों और नीति निर्माताओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। छात्रों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और भविष्यदर्शी बताया। आईक्यूएसी सेल और ब्रेनिओक्स क्लब द्वारा आयोजित यह गतिविधि छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक अनुभव साबित हुई, जिसने विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में उनकी सोच को अधिक विस्तृत और आधुनिक बनाया। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचारी एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

 

कीर्तन पाठ व रक्तदान शिविर का आयोजन
खतौली। बिद्दीवाड़ा स्थित माता राम मूर्ति गुरुद्वारा परिसर में मंगलवार की रात गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस के उपलक्ष में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की देखरेख में कीर्तन व गुरुबाणी का कार्यक्रम आरंभ हुआ, जहां रागी जत्थों ने सतगुरु की महिमा का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संगत ने शांति, भाईचारे और मानवता के संदेश को आत्मसात करते हुए श्रद्धा संग शब्द-कीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम के साथ ही गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सिख समाज के लोगों सहित स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। गुरु जी ने समाज और धर्म की रक्षा के लिए जो सर्वाच्च बलिदान दिया, वह पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। गुरुद्वारे द्वारा आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में आए सभी श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद स्वरूप लंगर का वितरण किया गया। लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागी होकर श्सरबत दा भलाश् के संदेश को आत्मसात किया। कार्यक्रम की सराहना स्थानीय लोगों, समाजसेवियों और संगत ने की, तथा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, प्रेम और सेवा भाव को मजबूत करते हैं।

 

हादसे में बाईक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीसीएम की चपेट में आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा शाहपुर के मौहल्ला मेन बाजार निवासी साजिद अपने तहेरे भाई आलम के साथ बाईक द्वारा पुरकाजी जाते वक्त हाईवे पर तेजी के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवक साजिद को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के लिये कर सकते है आवेदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशो के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर में लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम हेतु डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल एंव असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के लिये एक-एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कार्यालय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दिनांक 12 दिसम्बर 2025 की शाम तक जमा करा सकते है। अधिक जानकारी म-ब्वनतजे मुजफ्फरनगर की वेबसाइट उन्रिंंतदंहंत.कबवनतजे.हवअ.पद पर एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

 

अलग-अलग सडक हादसे में हुए घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसों मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
चरथावल के गांव कुटेसरा निवासी आलम अपने चाचा ताहिर के साथ बाईक द्वारा पुरकाजी रिश्तेदारी में जा रहा था कि रामपुर तिराहे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक ताहिर घायल हो गया। जिसे राजगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुरकाजी के गांव खाईखेडी निवासी मुकेश मोरना चीनी मिल से लौटते वक्त पुलिया के समीप कार की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। एक अन्य सडक हादसे मे नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू पुत्र रमेश चन्द ईदगाह के समीप चोटिल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारों ने निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + twenty =