उत्तर प्रदेश

Khatauli: विनोद बावला भी लडेगा खतौली से चुनाव, चिपकाए पोस्टर तो गर्माया चुनावी माहौल

Khatauli मुजफ्फरनगर। खतौली उपचुनाव को लेकर पूरे जिले का राजनीतिक माहौल गर्म है। विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव को लेकर भी तैयारियां तेज की हुई है। ऐसे में एक खबर ने राजनीतिक माहौल को ओर गर्म कर दिया है।

जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर 5 दिसम्बर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इसके बाद प्रदेश में निकाय चुनावों का ऐलान हो सकता है। जनपद की दो नगर पालिकाओं ओर 7 नगर पंचायतों में चेयरमैन व सभासद पद के प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

चेयरमैन और वार्ड सभासद के भावी प्रत्याशियों ने अपने पोस्टर भी लगाने शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद खतौली के वार्ड नंबर 6 से विनोद बावला ने सभासद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर दी है। इसी को लेकर भावी प्रत्याशी ने कस्बे में अपने पोस्टर भी लगवा दिए है।

अब यह भी जान लें कि यह विनोद बावला कभी जनपद में अपराध जगत की बडी हस्ती रहा शख्स नहीं है, बल्कि खतौली कस्बे का एक सीधा साधा व्यक्ति है, जो नगर पालिका परिषद खतौली के वार्ड 6 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है, जिसके चलते उसके पोस्टर खतौली में लगे हुए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 11 =