Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किडजी स्कूल जानसठ रोड के सामने लगाएं गए वृक्ष

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर कुटुंब के सदस्यों द्वारा क्लब अध्यक्ष रो. लोकेश गुप्ता के नेतृत्व में जामुन, नीम, कनेर, आदि वृक्ष किडजी स्कूल जानसठ रोड के सामने लगाएं गए।

अध्यक्ष लोकेश गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब कुटुंब के द्वारा व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में आज वृक्षारोपण किया गया है

क्योंकि जीवन का आधार वृक्ष है। पर्यावरण संरक्षण के लिए तथा धरती में जीवन के लिए पेड़ की आवश्यकता है। सभी को मुहिम की तरह वृक्षारोपण कर वृक्षों की देखभाल भी करना चाहिए

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रो. रजत जिंदल, रो. निशांत गर्ग, रो. सचिन महेश्वरी, रो. संजय अग्रवाल, रो. कपिल आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर अलमासपुर के प्रधान श्रीमती किरण देवी व प्रधानपति मुकेश कुमार का अपार सहयोग क्लब सदस्यों को प्राप्त हुआ। श्री लोकेश जी ने बताया कि क्लब के सदस्यों द्वारा निरंतर अनेको सामाजिक कार्य किए जाते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21043 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 12 =