उत्तर प्रदेश

Mahoba News: सड़कों पर उतरीं गुलाबी गैंग- बिजली बिलों की बढ़ोत्तरी और महंगाई से महिलाओं में खासी नाराजगी

Mahoba News: गुलाबी गैंग से जुड़ी महिलाएं देश में लगातार बढ़ती महंगाई, किसानों पर हुए लाठीचार्ज, पेट्रोल-डीजल और बिजली बिलों की बढ़ोतरी से इस कदर नाराज हैं कि सड़कों पर आकर अपनी नाराजगी का इजहार कर रही हैं। गुलाबी गैंग की बुंदेलखंड कमांडर फरीदा बेगम के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं सड़क पर आई और शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए सभी चौराहों पर पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन किया।

गुलाबी गैंग की इन महिलाओं का कहना है कि सरकार ने बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए कोई पहल नहीं की। महिलाओं का आरोप था कि योजना के नाम पर हमको सिलेंडर दे दिए गए, लेकिन गैस भरवाने के लिए महिलाओं के पास पैसा नहीं है। किचन का बजट पूरी तरीके से गड़बड़ा चुका है। बर्बाद और तबाह होते हुए किसानों पर लाठीचार्ज हुआ है।

बिजली बिलों की बढ़ोत्तरी और अन्य रोजमर्रा के सामानों की महंगाई से महिलाओं में खासी नाराजगी है। महिलाओं का कहना है एक तो सरकार महंगाई पर काबू नहीं कर पा रही है, ऊपर से अपने न्याय के लिए लड़ रहे किसानों का अपमान भी कर रही है। इसी बात से गुलाबी गैंग नाराज हैं। इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार को ज्ञापन भेजा है, ताकि सरकार यह जान ले कि महंगाई से आम आदमी पूरी तरीके से टूट चुका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + twenty =