फिल्मी चक्कर

रील वर्सेस रियल ‘जीत की जिद’: कारगिल युद्ध के दिग्गज मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर और जया सेंगर के साथ दिल से दिल की बातचीत में अमित साध और अमृता पुरी हुए भावुक।

जी 5 की हालिया वेब सीरीज ‘जीत की जिद’ अपनी वास्तविक कहानी और इसकी कथा शैली के लिए दर्शकों के बीच एक सनसनी बन गई है। सभी दिशाओं में सही तार छेडते हुए और दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाने के बाद, जी 5 ने विशेष रूप से इसके  वास्तविक नायक, मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर और उनकी पत्नी जया सेंगर को, उनके रील हीरो, अमित साध और अमृता पुरी के साथ दिल से दिल की बातचीत के लिये सामने लाये है।

जीत की ज़िद मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर के वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है, जो कर्तव्य निभाते हुए विकलांग हुए।

अमित साध जो इस सीरीज़ में मेजर दीप की भूमिका में हैं और अमृता पुरी जो जया की भूमिका निभाती हैं, हाल ही में रियल लाइफ मेजर और उनकी पत्नी के साथ बातचीत में शामिल हुए।

Check out the video: 

 

इन चारों के बीच, हंसी ख़ुशी के साथ विभिन्न बातों के बारे में एक गहन बातचीत हुई, जिसमें वे अपनी कहानी के बारे में बताने के लिए सहमत थे, उनके संघर्ष के दौरान जब मेजर दीप कारगिल गए थे, उनके बीच उनकी वास्तविक प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई और बहुत कुछ।

ऐसी अद्भुत भूमिका निभाने में सक्षम होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए, अमित साध ने वीडियो में साझा किया, “मुझे फिर से महान भारतीय सेना की वर्दी पहनने और मेजर दीप सिंह सेंगर बनने का सौभाग्य मिला।

अपने बहुत ही करीबी दोस्त और एक अभिनेता अमृता, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं, जिन्होंने मेजर दीपेंद्र सिंह की पत्नी जया की भूमिका निभाई है। यह हमारी भावनाओं और सीख का बडा संचय है जो भविष्य में हमारे साथ रहेगा।”

मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर ने सीरीज को अपनी पसंदीदा करार देते हुए वीडियो में अपनी भावनाओं को साजा किया,“शो को वास्तव में अच्छी तरह से बनाया गया है, पात्रों का चित्रण उतना ही वास्तविक है जितना यह एक कला के लिये होना चाहिये।

यह कहानी के मर्म को चित्रित करने में वास्तविक रही है इसलिए मैं कहूंगा कि इसे एक 10/10 मिलना चाहिये। मैं सेना, मेरे दोस्त, मेरा परिवार और विशेष रूप से मेरी पत्नी के मजबूत समर्थन प्रणाली के बिना ऐसा करने में सक्षम नहीं हो सकता था।”

जी 5 ओरिजिनल जीत की जिद ’एक सच्ची कहानी से प्रेरित है। यह कारगिल युद्ध के नायक मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की वास्तविक जीवन की कहानी का एक प्रमाण है, जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी, चाहे वह युद्ध हो या व्यक्तिगत जीवन।

यह श्रृंखला मेजर दीप सिंह के जीवन पर प्रकाश डालती है। एक सिपाही के जीवन को उच्च ऑक्टेन एक्शन दृश्यों और सेना के विभिन्न अभियानों के साथ सिरीज में दर्शाया गया है, जिसका स्तर पहले नहीं देखा गया है।

सुशांत सिंह और अमृता पुरी के साथ काम करने को लेकर अमित साध ने की खुलकर बात

‘जीत की ज़िद’ में अमित साध, अमृता पुरी, एली गोनी और सुशांत सिंह जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की भूमिका है। फिल्म निर्देशक विशाल मंगलोरकर द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है।

7 एपिसोड यह सीरीज़ ‘जीत की जिद’ जिस का प्रीमियर 22 जनवरी को जी 5 पर हुआ था, इसे जरूर देखना चाहिए!

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 431 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + twenty =