कुलदीप कुमार युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष घोषित
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा ने धर्मेन्द्र तोमर के नौ वर्ष के कार्यकाल के बाद अब युवा संगठन में फेरबदल करते हुए कुलदीप कुमार को युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।
बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान ने उपरोक्त घोषणा करते हुए कहा कि धर्मेन्द्र तोमर पिछले नौ वर्ष से इस पद पर थे उनका चयन अखिल भारतीय जाट महासभा में हो गया है।
उनके स्थान पर नियुक्त विपिन चौधरी के असमर्थता जताने पर अब युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष पद पर कुलदीप कुमार की नियुक्ति कर दी गयी है। उन्होंने कुलदीप कुमार के शपथ दिलाकर विधिवत रूप से युवा का जिलाध्यक्ष घोषित किया ओर उनसे कहा कि वे जनपद के सभी नौ ब्लॉकों में भ्रमण कर वहां के ब्लॉक अध्यक्षों से सम्पर्क कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करे और सभी ब्लॉकों से एक एक प्रतिनिधि अवश्य चुन ले।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुंदरपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जाट महासभा राजनीति के लिए नहीं अपितु समाजसेवा के लिए है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि कुलदीप कुमार के नेतृत्व में जाट नौजवान संगठित होकर समाज की भलाई के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में जगवीर सिंह, देवी सिंह सिम्भालका, अनिल चौधरी मुन्नू, इन्द्रपाल िंसंह, केड़ी, रामपाल वर्मा, संतोष वर्मा, गजेंद्र पाल, रविंद्र सिंह, विरेंद्र पंवार, भोपाल सिंह, रिषीपाल सिंह, पराग चौधरी, दीपक चौधरी, राकेश चौधरी, अमित चौधरी, शुभम, अनूप सिंह आदि उपस्थित रहे।

