Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना क्षेत्र भौराकलां में शातिर लूटेरा को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र भौराकलां में हुई लूट की घटना व 10 जनवरी को थाना क्षेत्र फुगाना में हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए थाना भौराकलां पुलिस द्वारा उक्त दोनो घटनाओं को कारित करने वाला शातिर लूटेरा अभियुक्त मय लूटे गये मोबाईल व नकदी तथा अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के ०२ अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम राहुल पुत्र मुरारीलाल निवासी कसेरवा कलां थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली बताया।

जिसके कब्जे से लूटे गये ०९ मोबाईल फोन, लूटे गये ०४एटएीम कार्ड व डेबिट कार्ड, ०१ आधार कार्ड, ०१ पेन कार्ड.१००० रुपये नकद, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। उक्त शातिर के खिलाफ मु०अस०स०- ३/२० धारा- ३९२ भादवि थाना भौराकलां जनपद मु०नगर, मु०अ०स०- २/२० धारा- ३९२,५०६ भादवि थाना फुगाना जनपद मु०नगर, मु०अ०स०-१२०/१५ धारा- ३०२,२०१ भादवि थाना आदर्श मण्डी जनपद मु०नगर , मु०अस०- ४/२० धारा-३/२५ आयुद्ध अधि० थाना भौराकलां जनपद मु०नगर, मु०अ०स०- ५२० धारा-४१/१०२ द०प्र०सं० व धारा-४१४ भादवि थाना भौराकलां जनपद मु०नगर दर्ज है।

अभियुक्त द्वारा दौराने पूछताछ बताया गया कि हम लोग रात्रि में सुनसान स्थान पर राहगिरों से नकदी, मोबाईल व उनका सामान लूटने की घटना को अंजाम देते थे तथा मौके से फरार हो जाते थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 5 =