उत्तर प्रदेश

Kushinagar News: सरेआम युवक को बेरहमी से पीट रहा कांस्टेबल, viral video

Kushinagar News: एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यूपी पुलिस के जवान एक युवक को सरेआम पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाने के रगड़गंज बाजार का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में एक कांस्टेबल बीच सड़क पर बेरहमी से एक युवक को पिटाई कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस लोगों के निशाने पर आ गई है। कांस्टेबल के इस हरकत पर यूजर्स जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। इससे पहले भी यूपी पुलिस ऐसी ही हरकतों के कारण विवादों में आ चुकी है। एकबार होमगार्ड के एक जवान यूपी पुलिस के रिटायर दारोगा के साथ बतदमीजी करते हुए पाया गया था। बवाल बढ़ने के बाद आरोपी जवान को निलंबित कर दिया गया था।

करीब एक माह पहले कुशीनगर जिले का एक और वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ दबंग मिलकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर रहे थे। घटना जिले के रामकोला थाना क्षेत्र का बताया गया। वीडियो में हुड़वा गांव के दो युवल एक युवक को चप्पल से पीट रहे थे। दोनों पक्षों के बीच पैंसों के लेनदेन और वर्चस्व की लड़ाई थी। वीडियो में युवक को पीटने वाला दोनों शख्स खुद को गुंडा और गुंडागर्दी को ही अपना पेशा बता रहा था।

News from Social media and Video Courtesy from Twitter:

https://twitter.com/RajpootPraveenG/status/1605064001716555777?s=20&t=ALHJDeSCtSsYSNWNxE9brw

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 9 =