Lakhimpur Kheri News: मीरा रोड स्थित अपना ढाबा के पास से 5 शातिर आरोपियों को पकड़ा
Lakhimpur Kheri News: पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित, वारंटी, संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाए जा रहा है।
रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लखीमपुर से मीरा रोड स्थित अपना ढाबा के पास से 5 शातिर आरोपियों को पकड़ा है।इन पकड़े गए आरोपियों में अजय कुमार सक्सेना, दिलीप शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, कुलदीप शुक्ला व राहुल शुक्ला के नाम शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध तमंचा और 5 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना फूलबेहड़ पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पर थाना कोतवाली सदर व थाना फूलबेहड़ पर लूट, आर्म्स एक्ट आदि के कई मामले दर्ज हैं।

