उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: आरोपियों का कबूल नामा, नाबालिग बहनों से रेप के बाद दबाया गला-करीब 15 घंटे में सभी गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri News: निघासन कोतवाली क्षेत्र में दो दलित बहनों की रेप के बाद हत्या में गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई इसके मुताबिक पहले लड़कियों की गला दबाकरहत्या की गई, फिर पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस के मुताबिक यह वारदात बुधवार शाम 4:00 से 5:00 के बीच की है। हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने करीब 15 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने आरोपियों का कुबूलनामा बताया।

 पुलिस के मुताबिक दोपहर 4:00 बजे के आसपास आरोपी जुनैद सुहेल और हफीजुर्रहमान पीड़ित लड़कियों के घर पहुंचे आरोपी लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले गए। परिवार वाले लड़कियों को ढूंढते रहे तकरीर 5:00 बजे घर से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर एक खेत में लड़कियों के शव पेड़ से लटकते मिले उसके बाद भीड़ लगना शुरू हो गई। इधर आरोपी गांव से निकल चुके थे उन्होंने रास्ते में लड़कियों के पड़ोस में रहने वाले छोटू से मुलाकात की और उसे घटना के बारे में बताया इसके बाद छोटू घर गया। हालांकि उसने किसी से कुछ नहीं बताया।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शवों को ऊपर नीचे उतारा गया उसके बाद जब पुलिस पंचनामा की कार्रवाई करने लगी तो ग्रामीणों ने निघासन चौराहे को रोड जाम कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस रोड जाम में छोटू कहीं नहीं दिखा। इधर मामला बिगड़ रहा था। स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी मामले को संभाल नहीं पा रहे थे।

 जिला मुख्यालय से अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की लेकिन मामले का हल नहीं निकल पाया रात 9:00 बजे तक जाम लगा रहा और लोगों हंगामा करते रहे। रात 9:30 से 10:30 तक बजे पुलिस ने पहले आरोपी को पकड़ा। सड़क पर धरने के दौरान लड़की के पिता ने पड़ोसी छोटू पर साजिश में सम्मिलित होने का आरोप लगाया घटना के एक व्यक्ति का क्लू मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई रात 10:30 बजे पुलिस ने छोटू को घर से गिरफ्तार कर लिया वह घर पर आराम से लेटा हुआ था पुलिस ने छोटू से पूछताछ के दौरान सारी बातें उगलवालीं। उसने ही आरोपी जूनियर और चुड़ैल के नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए।

इसके बाद आईजी लक्ष्मी सिंह धरना स्थल पर पहुंची ग्रामीणों और परिवार वालों को समझाया इसीलिए सभी आरोपी अपने अपने घर पहुंच चुके थे। उन्होंने आराम से घर में खाना खाया और कपड़े चेंज किए। पुलिस के अनुसार यह सभी आरोपी रात में फरार होने का प्लान बना कर घर गए थे सभी को रात को 12:00 बजे गांव के बाहर मिलना था।

पांचों आरोपी रात 12:00 बजे के आसपास गांव के बाहर मिलने की बात फिक्स करने निकले थे सुहैल अपनी बाइक से सबसे पहले गांव के बाहर पहुंचा फिरहफीजुर्रहमान और करीमुद्दीन आ गए यह लोग गांव छोड़ने के लिए अपने दोस्तों साथियों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रात करीब 12:30 बजे पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया इनकी निशानदेही पर पुलिस ने रात को ही आरिफ को भी उठा लिया इसी बीच मौका पाकर जुनेद फरार हो गया। उधर पुलिस और ग्रामीणों में समझौता होने के बाद रात को ही लड़कियों के शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिए गए कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम भी खोल दिया गया।

बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे जुनेद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। छोटू समेत चार आरोपी गिरफ्तार होने के बाद पुलिस मुख्य आरोपी जुनेद की तलाश में जुट गई उसका मोबाइल भी सर्विलांस पर लगा था बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास उसकी लोकेशन गांव के ही खेतों में मिली पुलिस उसकी तलाश में गन्ने के खेत में घुस गई। सुबह करीब 8:00 बजे जुनैद पुलिस को एक खेत में दिखाई दिया पुलिस ने सामने आते ही जुनैद ने गोली चलाने की धमकी दी पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लग गई।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के अनुसार सोहेल और जुनैद दोनों दोस्त है छोटू ने दोनों लड़कियों से इनकी दोस्ती कर आई थी। बुधवार शाम को जुनैद अपने तीसरे साथी हफीजुर्रहमान के साथ बाइक से लड़कियों के घर पहुंचे वह लड़कियों को बहलाकर अपने साथ ले गए गांव के बाहर खेत में उन्होंने संबंध बनाए इसके बाद लड़कियां शादी के लिए जिद करने लगीं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 19795 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 4 =