वैश्विक

Kerala: कालीकट एयरपोर्ट पर पांच किलोग्राम सोना जब्त,इंडिगो एयरलाइंस कंपनी दो अधिकारियों की मिलीभगत से तस्करी

Kerala सीमा शुल्क विभाग ने कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को दुबई से आये एक यात्री के पास से करीब पांच किलोग्राम सोना जब्त किया है. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ढाई करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अन्य धातुओं के साथ मिश्रित सोने की तस्करी इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के दो अधिकारियों की मिलीभगत से की गई थी. आरोपी इंडिगो की फ्लाइट से केरल आया था.

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के साथ ही विमानन कंपनी के दोनों कर्मचारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, विमानन कंपनी के कर्मचारी तस्कर के सामान के अंतरराष्ट्रीय ‘टैग’ को घरेलू उड़ान ‘टैग’ से बदल देते थे ताकि वे सीमा शुल्क संबंधी जांच से बच सकें.

पकड़े गए कर्मचारियों की पहचान साजिद रहमान और मोहम्मद सामिल के रूप में हुई है. दोनों पर यात्री द्वारा लगाए गए सोने को सही जगह पर पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो के कार्यकारी अधिकारी साजिद रहमान को दुबई से आए वायनाड के मूल निवासी अस्कर अली नाम के एक यात्री द्वारा लाए गए सोने के डिब्बे को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था. कर्मचारियों की मिलीभगत से सोने की तस्करी होने की गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क कर्मचारियों की निगरानी कर रहा था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “Kerala: कालीकट एयरपोर्ट पर पांच किलोग्राम सोना जब्त,इंडिगो एयरलाइंस कंपनी दो अधिकारियों की मिलीभगत से तस्करी

  • I know this website presents quality based articles or
    reviews and extra data, is there any other site which gives these things
    in quality?

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 6 =