खेल जगत

All England Badminton Championship के फाइनल में पहुंचने वाले पांचवें भारतीय बने लक्ष्य सेन

भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने All England Badminton Championship के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने सेमीफाइनल में मलेशिया के ली जी जिया को हराया. लक्ष्य ने डिफेंडिंग चैंपियन ली जी जिया को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-13, 12-21, 21-19 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया.

76 मिनट तक चले इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई. पहले गेम में जहां लक्ष्य ने एकतरफा लीड ली तो दूसरे में जिया ने एकतरफा सेट जीता. मैच का तीसरा गेम काफी रोचक रहा. तीसरे गेम में जिया एक वक्त 17-16 से लीड पर थे लेकिन इसके बाद लक्ष्य ने वापसी की और रोचक अंदाज में 21-19 से गेम अपने नाम कर सेमीफाइनल जीत लिया.

https://twitter.com/BAI_Media/status/1505202543185465351?ref_src=twsrc%5Etfw

अब फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का सामना ओलिंपिक चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन बनाम चाउ टिएन चेन मैच के विजेता से होगा.लक्ष्य से पहले चार भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं और केवल दो ने इस टूर्नामेंट को जीतने में कामयाबी हासिल की है. 1947 में प्रकाश नाथ, 1980 और 1981 में प्रकाश पादुकोण, 2001 में पुलेला गोपीचंद और 2015 में साइना नेहवाल ने इस ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी.

प्रकाश पादुकोण 1980 में और पुलेला गोपीचंद 2001 में चैंपियन बने थे. 20 साल के लक्ष्य अगर फाइनल मुकाबला जीत जाते हैं तो वह इस टूर्नामेंट को जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − five =