Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सर्किल रेट के बढे रेट के विरोध में किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। सर्किल रेट बढाए जाने के विरोध उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एवं तहसील सदर बार संघ के संयुक्त तत्वाधान मे सांकेतिक धरना देकर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
तहसील सदर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर आज उ.प्र.दस्तावेज लेखक एवं तहसील बार संघ की और से सर्किल रेट बढाये जाने के विरोध मे सांकेतिक धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए सभी वक्ताओ ने कहा कि सम्पत्ति की कीमत मे भारी गिरावट आ रही है। मंदी के दौर के कारण मूल्य मे परिवर्तन ना किए जाने की मांग की। अतः सरकार को इस और ध्यान देते हुए बढाये जा रहे सर्किल रेट को वापिस लेना चाहिए।

धरने को तहसील बार संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र काम्बोज व सचिव मनोज कुमार तथा उ.प्र.दस्तावेज लेख संघ के अध्यक्ष अरूण शर्मा तथा सचिव जितेन्द्र कुमार ,उ.प्र.लेखपाल संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। धरनारत पदाधिकारियो का कहना है कि यदि उनकी मांगो की और गंभीरता से ध्यान नही दिया गया तो मजबूरन प्रदर्शन आदि करना होगा। धरनारत पदाधिकारियो का कहना है कि उन्हे भाकियू, सामाजिक संगठन, राजनैतिक दलो का समर्थन प्राप्त होगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 2 =