वैश्विक

प्रियंका गांधी- छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की से अजीब व्यवहार

यूपी की राजनीति में सक्रिय होने के साथ प्रियंका गांधी अब हर छोटे बड़े मुद्दे पर यूपी सरकार से सवाल करती हुई नजर आ रही हैं। सोनभद्र मामले में प्रियंका की गिरफ्तार के बाद से यूपी के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। अब उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस का एक वीडियो ट्वीट कर प्रियंका ने फिर से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। इससे पहले भी प्रियंका यूपी पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े कर चुकी हैं।

कानपुर के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की से पुलिस वाले के गलत व्यवहार का एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है ” छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव। महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है उनकी बात सुनना।”

 

किशोरी के कपड़ों पर सवाल उठाने वाला सिपाही

किशोरी के कपड़ों पर सवाल उठाने वाला सिपाही 

 Embedded Video

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =