उत्तर प्रदेश

Lucknow: कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 13 जनवरी तक बंद

Lucknow डीएम सूर्यपाल गंगवार की ओर से बुधवार देर शाम एक राहत भरी खबर उन माता-पिता के लिए दी गई है, जो इतनी सर्दी में भी बच्चों को स्कूल भेजने पर मजबूर थे. डीएम की ओर से जारी नोटिस में ज्यादा ठंड पड़ने की वजह से सभी सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे.

डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, उनका समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक ही रखा जाएगा. इस दौरान विद्यालयों को बच्चों को कक्षाओं में ठंड से बचाने के हर संभव प्रयास करने होंगे और व्यवस्था करनी होगी. यही नहीं, आदेश में यह भी कहा गया कि विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म पहनने की अनिवार्यता को भी समाप्त किया जाए. यह सलाह दी जाती है कि ऐसे में गर्म कपड़े जितने भी ठंड से बचा सकें, बच्चे उन्हें ही पहनकर विद्यालय जाएं.

डीएम की ओर से यह भी आदेश दिया गया कि अगर संभव हो तो विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन क्लास लगे. साफ किया कि यह अवकाश मात्र स्टूडेंट के लिए है. टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए प्रबंधन अपने स्तर से निर्णय ले सकता है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 12 =