उत्तर प्रदेश

Lucknow News: एसआर स्कूल की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Lucknow News: बक्सी का तालाब क्षेत्र में संचालित एसआर स्कूल की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूल रूप से जालौन की रहने वाली छात्रा 8वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा की हत्या हुई या मौत कोई हादसा है पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है।

बीकेटी इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया की मूल रूप से जालौन की रहने वाली प्रिया राठौर (13) आठवी की छात्रा है। वो स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। स्कूल प्रबंधन ने बताया की प्रिया शुक्रवार रात वो खाना खाने के बाद फील्ड में टहल रही थी। अचानक गिरी और बेहोश हो गई।

उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की घटना के समय मौजूद वार्डन साधना सिंह से पूछताछ की जा रही। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

छात्रा के घरवालों को सूचना दी गई है। उनके लखनऊ पहुंचते ही स्कूल में जाकर दोबारा छानबीन की जाएगी। इंस्पेक्टर ने बताया की हॉस्टल की लड़कियां बेहद डरी हुई हैं। स्थित सामान्य होने पर उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 18 =