सीट बेल्ट हटाने को लेकर Rishi Sunak के खिलाफ 100 पाउंड का जुर्माना
पुलिस ने Rishi Sunak के खिलाफ 100 पाउंड का जुर्माना लगाया है. सुनक पर यह जुर्माना इसलिए लगाया गया, क्योंकि उन्होंने चलती कार से सीट बेल्ट हटाया था. स्थानीय पुलिस बल इस मामले की जांच कर रही है.Rishi Sunak ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में वाहन चलाते समय एक वीडियो बनाने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाने को लेकर माफी मांगी है.
लंकाशायर पुलिस ने कहा कि उसे मामले के बारे में पता चला जब Rishi Sunak ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में गाड़ी चलाते वक्त एक वीडियो बनाने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाने के वास्ते माफी मांगी. अगर वह पुलिस द्वारा दोषी पाए जाते हैं तो उन पर 100 ब्रिटिश पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है. सुनक के डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री कार्यालय) के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने केवल थोड़ी देर के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी और Rishi Sunak स्वीकार करते हैं कि उनसे गलती हुई है.
ब्रिटेन में कार में ‘सीट बेल्ट’ न लगाने पर 100 पाउंड का तत्काल जुर्माना है. अगर मामला अदालत में जाता है तो यह जुर्माना बढ़कर 500 पाउंड हो जाता है. वैध चिकित्सा कारणों के चलते ‘सीट बेल्ट’ लगाने में कई बार छूट दी जाती है.
सुनक के प्रवक्ता ने कहा, यह उनके निर्णय लेने में एक मामूली चूक थी. प्रधानमंत्री Rishi Sunak ने एक छोटा वीडियो बनाने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी. वह पूरी तरह से अपनी गलती स्वीकार करते हैं और माफी मांगते हैं. प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री Rishi Sunak का मानना है कि सभी को सीट बेल्ट लगानी चाहिए.
Rishi Sunak ने देश भर में 100 से अधिक परियोजनाओं को कोष मुहैया कराने के लिए ‘लेवलिंग अप फंड’ की घोषणाएं करने के लिए यह वीडियो बनाया था. वीडियो में उनकी कार के आसपास मोटरसाइकिल पर सवाल पुलिस कर्मी नजर आ रहे हैं.

