उत्तर प्रदेश

Lucknow News: अधिवक्ता ने महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया था, वकीलों से पिटने के बाद बैकफुट में आई पुलिस

Lucknow News: लखनऊ में वकीलों से पिटने के बाद पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। गुरुवार शाम महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता और अन्य पुलिसवालों से हाथापाई करने के मामले में पुलिस कोई करवाई नही की। अफसरों का कहना है की वकीलों का खुद के बीच विवाद हुआ था। पुलिस केवल बीच बचाव कर रही थी।

पुराने हाईकोर्ट परिसर में गुरुवार शाम सिगरेट पीने से रोकने पर पुलिसकर्मी और वकील भिड़ गए थे। पुलिसकर्मियों व वकीलों के बीच हाथापाई हो गई थी। सैकड़ों वकील जुटे और इन्हे रोकने लिए फोर्स आई। इस दौरान वकीलों ने पेशी पर पहुंचे जेल के कैदियों की गाड़ी भी रोक ली थी। करीब तीन घंटे तक चली नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

हाईकोर्ट परिसर में शाम को एक वकील सिगरेट पी रहे थे। पुलिस के मुताबिक एक महिला वकील ने उनको सिगरेट पीने से रोका तो दोनों की कहासुनी शुरू हो गई। ड्यूटी पर तैनात एक सहयोगी महिला सिपाही ने बीच बचाव किया।

महिला सिपाही ने भी वकील से कोर्ट परिसर के बाहर जाकर सिगरेट पीने को कहा। इसी बात पर वकील महिला सिपाही से भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कहासुनी के दौरान अधिवक्ता ने महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया था।

इस पर महिला सिपाही व वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी वकीलों से भिड़ गए और हाथापाई हो गई थी। डीसीपी पश्चिमी एस चिनप्पा का कहना है की वकीलों का अपना विवाद था। उनके बीच समझौता हो गया। पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने गई थी। किसी तरफ से कोई लिखित तहरीर नही मिली है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − ten =