उत्तर प्रदेशफिल्मी चक्कर

Lucknow News: Kangana Ranaut को सीएम योगी ने भेंट किया गिफ्ट हैंपर, ODOP का बनाया ब्रांड एंबेसडर

Lucknow News: Kangana Ranaut ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने उनको ओडीओपी का गिफ्ट हैंपर तोहफे में दिया. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) का ब्रांड एंबेसडर बनाया है. 

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की और मुख्यमंत्री ने उन्हें ओडीओपी का उत्‍पाद भेंट किया. सहगल ने आगे लिखा कि कंगना ओडीओपी की ब्रांड एंबेसडर होंगी.

यूपी सरकार ने स्वदेशी उत्पादों को खास पहचान दिलाने के इरादे से ‘एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी)’ परियोजना की शुरुआत की है. इसका उद्देश्‍य पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए राज्‍य के सभी 75 जिलों के खास उत्पादों को इंडस्ट्री से जोड़ना है.

कंगना रनौत ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की. रनौत ने प्रदेश में फ‍िल्‍म सिटी के निर्माण के लिए मुख्‍यमंत्री को साधुवाद दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सीएम योगी ने इस मुलाकात के दौरान रनौत को स्‍मृति चिह्न दिया और कहा कि वह अयोध्‍या आएं तो भगवान श्रीराम का दर्शन करें. इस पर कंगना ने कहा कि ‘रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां पर राज रहे और आपको बहुत शुभकामनाएं.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21262 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 8 =