उत्तर प्रदेश

Lucknow News : गुडंम्बा इलाके में देर रात्रि महिला पत्रकार को बदमाशों ने चाकुओं से गोदा

Lucknow News :  देर रात्रि कुछ बदमाश एक स्कूटी सवार युवती (scooty girl) पर कहर बनकर टूट पड़े और उसे चाकुओं से गोद दिया है। बेखौफ बदमाशों ने युवती पर यह जनलेवा हमला उसे लूटने के इरादे से किया है। घटना राजधानी के गुडंम्बा इलाके (Gudamba locality) में देर रात्रि की है। ये बेखौफ बदमाश वाइक पर सवार थे। इस घटना की सबसे खास बात तो यह है कि स्थानीय थाना पुलिस मौके पर तब पहुंच पाई जब बदमाश युवती को घायल कर मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बारे में बताया गया है कि देर रात्रि लगभग 11 बजे बाराबंकी निवासी युवती मुस्कान स्कूटी से डालीगंज से अपने घर जा रही थी। जब वह सहारा स्टेट के पास पहुंची तो वाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी स्कूटी लूटने के इरादे से उस पर चाकुओं से प्रहार कर दिया। युवती की चीख पुकार सुनकर पुलिस तो मौके पर नहीं पहुंच पाई लेकिन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए

जिन्हें देख कर बदमाश मौके से फरार हो गए। इस बीच घायल युवती ने अपने दोस्त को उसके मोबाइल पर चाकुओं से घायल होने की सूचना दी। दोस्त ने थाना गुडंम्बा पुलिस को सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची। तब पुलिस ने घायल युवती को सेंट मेरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों में घायल युवती को ट्रामा सेंटर रैफर कर दिया।

घायल युवती मुस्कान ने बताया कि वह एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में काम करती है। घर जाते वक्त दो बदमाशों ने उसकी स्कूटी लूटने के इरादे से उस पर यह हमला किया है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 19 =