वैश्विक

Syria में सेना की बस में बम से हमला, हमले में 18 जवानों की मौत, 27 अन्य घायल

Syria  में गुरुवार को सेना की एक पर बम से हमला किया गया. इस हमले में 18 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. जबकि 27 सैनिक घायल हो गए है. सीरिया की सरकारी मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा है कि यह सेना पर बड़ा हमला है. सरकार ने यह भी कहा है कि हाल के दिनों में सेना पर इस तरह के कई हमले हुए हैं.

बस हमले में 27 अन्य सेना के जवान घायल हुए हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर है ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. बता दें, इस बम हमले में कम से कम 18 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सेना पर आतंकियों ने हमला किया है.

मार्च के महीने में आतंकवादियों ने मध्य सीरिया के पलमीरा में सेना की बस पर हमला बोला था. उस हमले में 13 सैनिकों की मौत हो गई थी. जबकि 18 अन्य घायल हुए थे. वहीं बीते साल 2021 के अक्टूबर महीने में भी सेना की बस विस्फोट के चपेट में आ गयी थी, जिसमें 14 सैनिकों की मौत हो गयी थी.

Syria के सैनिकों पर पहले जितने हमले हुए है उसके लिए सीरिया प्रशासन ने लिए इस्लामिक स्टेट (ISIS) को जिम्मेदार ठहराया था. प्रशासन का कहना है कि ये दक्षिण और मध्य सीरिया में सक्रिय है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21723 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + three =