Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बिन्दल बाजार में वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

मुजफ्फरनगर। शहर को ग्रीन एण्ड क्लीन सिटी बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने में जुटीं नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने आज नई मण्डी के बिन्दल बाजार में वृक्षारोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया।

यहां बिन्दल बाजार में इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का क्लब अध्यक्ष रिंकू एस गोयल ने स्वागत किया। इसके बाद बिन्दल बाजार में बने डिवाईडर पर क्लब सदस्यों के साथ मिलकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने वृक्षारोपण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने शहर को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए वृक्षारोपण पर ज्यादा फोकस किया है।हमने शहर में बनाये गये डिवाईडरों पर पौधारोपण की योजना को फलीभूत करने के लिए सभी के सहयोग से काम किया है।

उन्होंने मार्किट के दुकानदारों को डिवाईडर पर लगाये कये पैड़ पौधों का संरक्षण करने का आह्नान करते हुए कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करें। इसके लिए सभी अपने आसपास पैड़ पौधे लगायें।

इस कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज सोनल भाटिया, क्लब प्रेजीडेंट रिंकू एस. गोयल, क्लब सचिव मिनाक्षी मित्तल और सरोज कटियार आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 7 =