Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विधानसभा के लिए राजपूत समाज ने की टिकट की मांग

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। राजपूत समाज के सम्मानित लोग मुजफ्फरनगर क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान से मिले। राजपूत समाज के द्वारा सांसद संजीव बालियान से मिलकर मुजफ्फरनगर जनपद से किसी भी एक विधानसभा के लिए राजपूत समाज के व्यक्ति को विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।

राजपूत समाज के द्वारा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को अवगत कराया गया की जनपद मुजफ्फरनगर में राजपूत समाज की संख्या १.५ लाख से अधिक है लेकिन प्रतिनिधितव शून्य है।राजपूत समाज की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राजपूत समाज की बात को मानने एवं हाईकमान तक राजपूत समाज की बात को पहुंचाने का पूर्ण आश्वासन दिया है एवं कहां की मेरा जितना भी सहयोग हो सकेगा मैं हर संभव सहयोग करने का प्रयास करूंगा।

इसी के साथ राजपूत समाज के लोगों ने चरथावल विधानसभा से मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी सुभाष चौहान का बायोडाटा केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को दिया, जिस पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

राजपूत समाज की ओर से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मिलने वालों में अमित पुंडीर, विनय सिंह पुंडीर एडवोकेट ,राणा तोप सिंह, अग्रिश राणा एडवोकेट ,शैलेंद्र राणा एडवोकेट, सुभाष चौहान, अरुण प्रताप सिंह ,मुकेश आर्य ,दिव्य प्रताप सोलंकी, दिवाकर विक्रम सिंह ,मुकेश सोम, राजकुमार राणा, रामअवतार प्रधान जी, नेत्रपाल प्रधान जी ,सचिन आर्य, मनोज पुंडीर, अजय पुंडीर एडवोकेट ,शैलेंद्र राणा एडवोकेट, धर्मेंद्र सिंह पुंडीर एडवोकेट, प्रवीण पुण्डीर, विनीत पुण्डीर, एम पी सिंह,डॉक्टर ध्रुव सिंह, नीरज राणा ,पुष्पेंद्र सिंह, ठाकुर प्रभात सिंह, ठाकुर अभिमन्यु सिंह ,ठाकुर अनुज सिंह, अशोक सिंह ,ईशम सिंह, आदि सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =