entertainment

ज़ोया अख्तर की “मेड इन हेवन”: सबसे पसंदीदा वेब सीरीज़

Zoya Akhtar |अगर आपको मज़ाकिया और मज़ेदार कंटेंट पसंद है तो मेड इन हेवन देखिये! अगर आपको दिलचस्प, बेहद रियल, दमदार किरदार पसंद है तो मेड इन हेवन देखिये! इस तथ्य को स्वीकार करते हुए कि भारत मॉडर्न आकांक्षाओं के साथ क्लैश करते हुए गहन प्रथा से जुड़ा समाज है, जो सदियों पुराने पूर्वाग्रहों को विसंगतियों के रूप में प्रस्तुत करता है?  तो मेड इन हेवन आपको पसंद आएगी। और अंत में, अगर आपको शादियां पसंद है तो मेड इन हेवन देखिये।
मेड इन हैवन एक ऐसी वेब श्रृंखला है जिसे सभी द्वारा खूब पसंद किया गया है, उच्च वर्ग के बेहद ग्लैमरस जीवन के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई के वास्तविक चित्रण से ले कर, इसका बेहद अनुकूल संगीत, आर्ट निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी और शानदार प्रदर्शन, इसे एक ऑलराउंडर बनाता हैं। मजबूत कंटेंट के साथ मनोरंजन को संतुलित करते हुए “मेड इन हेवन” एक ऐसी श्रृंखला है जिसे भारत में बाकी वेब शो की तुलना में सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
जोया अख्तर भारतीय फिल्म उद्योग में समीक्षक और व्यावसायिक रूप से सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं, गली बॉय जैसी फिल्मों के पीछे भी इसी महिला का हाथ हैं जिसने न केवल देश में सनसनी पैदा कर दी है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी पुरस्कार अपने नाम किये है, और इसी के साथ जोया अख्तर ने दुनिया के टॉप निर्देशकों में अपनी जगह बना ली है!
मेड इन हैवन के रिलीज के ठीक बाद इसे जो सरहाना मिली है उसका श्रेय ज़ोया अख्तर को दिया जाना है। इसे भारतीय समाज की अंतर्निहित खामियों और एक अभिजात्य आधुनिक भारतीय समाज से जुड़ी हर चीज को चित्रित करने के लिए और व्यक्तियों की संपूर्ण खामियों को पकड़ते हुए, इसकी गहन अंतर्दृष्टि के लिए इसे खूब सरहाया गया है जो इतना भी मॉडर्न नहीं है!

जोया अख्तर ने अतीत में भी शक्तिशाली, चरित्र-चालित फिल्मों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और उनकी अनूठी कहानियों को दुनियाभर में खूब सरहाया जाता है। सबसे प्रमुख फिल्म निर्माताओं में से एक होने के नाते, ज़ोया अख्तर एक बार फिर दमदार कंटेंट के साथ वापसी के लिए तैयार और हाल ही में उन्होंने अपनी बहुप्रशंसित श्रृंखला ‘मेड इन हेवेन’ के दूसरे सीज़न की घोषणा की है।
मेड इन हेवन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था और इसे भारत की सबसे अच्छी वेब श्रृंखला के रूप में जाना जाता है। शो के कंटेंट ने विश्व स्तर पर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है, नजीतन भारत ने ओटीटी स्पेस में एक मजबूत योगदानकर्ता के रूप में जगह बना ली है।
आकर्षक शोभिता धुलिपाला और तारा खन्ना के साथ, चार्मिंग अर्जुन माथुर और कड़वे मिजाज़ वाला करण मेहरा अभिनीत, मेड इन हैवेन में वेडिंग वेडिंग प्लानर्स की जीवनी दर्शाई गई है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित तथा जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा रचित यह अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

(स्पाइस भाषा से निशा गोस्वामी द्धारा)

Goswami

Nisha is a senior content editor & writer. She writes about the latest Bollywood films, web series and social media reviews. Contact E.mail- [email protected]

    Goswami has 24 posts and counting. See all posts by Goswami

    Avatar Of Goswami