Madhya Pradesh: नॉमिनी नहीं बनाने पर तकिए से मुंह-नाक दबाकर एसडीएम पत्नी की हत्या
Madhya Pradesh एसडीएम की हत्या उसके पति ने ही तकिए से मुंह-नाक दबाकर किया था. मर्डर के पीछे जो वजह बताई जा रही. डिंडोरी जिले में शाहपुरा की उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की उनके पति ने सेवा, बीमा और बैंक रिकॉर्ड में ‘नॉमिनी’ नहीं बनाने पर कथित रूप से हत्या कर दी.
पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने बताया कि एसडीएम निशा नापित (51) ने 2020 में एक सोशल मीडिया साइट के माध्यम से मनीष शर्मा (45) से शादी की थी, लेकिन सेवा, बीमा एवं बैंक रिकॉर्ड में ‘नॉमिनी’ बनाने की पति की मांग को नहीं मानने के कारण दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शर्मा ने रविवार को तकिए से निशा का दम घोंट कर हत्या कर दी, छह घंटे तक शव के पास बैठा रहा और फिर शव को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने पुलिस को सतर्क कर दिया. पटेल ने बताया कि शर्मा ने निशा के खून से सने कपड़े और तकिया को वाशिंग मशीन में धो दिया.
#WATCH | Madhya Pradesh | Nisha Napit Sharma, a woman Sub-Divisional Magistrate (SDM) posted in Shahpura of Dindori district, was found dead under mysterious circumstances. Her sister alleges murder by the SDM’s husband, Manish Sharma. pic.twitter.com/eCb4mIzZaD
— ANI (@ANI) January 29, 2024
Madhya Pradesh पुलिस ने बताया, हमारी जांच और मौके से प्राप्त सुराग के आधार पर हमने शर्मा से पूछताछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसपर हत्या, दहेज हत्या, सबूत नष्ट करने एवं अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं.

