दिल से

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर देर रात्रि में मंदिरों में भगवान Sri Krishna की महाआरती और प्रसाद का वितरण

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में भारी भीड़ के साथ दर्शन-पूजन के साथ अर्द्धरात्रि में भगवान Sri Krishna का जन्म होने पर मंदिरों में घंटे व शंख गूंज उठे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ।हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। के जयघोष से वातावरण गुंजा दिया। देर रात्रि में मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती और प्रसाद का वितरण किया गया।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने चन्द्रमा को अर्घ्य देते हुए पूजा कर अपना व्रत खोला। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गोलोक धाम में पूजा की।
नई मंडी स्थित बाला जी धाम, श्री श्री गोलोक धाम, श्रीखाटूश्याम मंदिर, गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, सदर बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर, काली नदी स्थित श्री बोधोत्सव आश्रम मंदिर, पंचमुखी, साकेत, लक्ष्मण विहार, रामपुरी आदि मोहल्लों में स्थित मंदिरों श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।

विभिन्न मंदिरों में राधा कृष्ण का कीर्तन आदि भी किया गया। करीब रात्रि के १२ बजे तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन करते हुए विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना की।

देर रात्रि में चन्द्रमा निकलने पर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। इसके बाद मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाते हुए अपना व्रत खोला।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 8 =