उत्तर प्रदेश

संकटमोचन हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन, विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेशमंत्री उपस्थित रहे

विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर पूरे प्रदेश में राम जन्म भूमि पूजन की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की कड़ी में आज मेरठ स्थित पल्लवपुरम के संकट मोचन हनुमान मंदिर पर जिला इकाई मेरठ के तत्वाधान में कार्यक्रम कोविड के नियमों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने मुख्यातिथि प्रमोद त्यागी को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए (सोशल डिस्टेन्स)नवगठित मेरठ कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार प्रजापति व महामंत्री प्रभात त्यागी सहित कार्यकारिणी के रोहित शर्मा, सुनील तेवतिया, मुकेश गर्ग, अजय बालियान, श्रीकांत शर्मा, अश्विनी प्रजापति, मुकेश त्यागी सहित सभी पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी ने दीप प्रज्वलित कर मंत्रोचारण कर भगवान श्री राम की आरती के बाद संकट मोचन हनुमान जी की आरती सम्पन्न कराई।तदोपरांत भगवान जी को भोग लगाया और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अनुसार शाम को हर कार्यकर्ता अपने घरो पर 11-11 दीप प्रज्वलित करेंगे।आज सभी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भगवा फहराया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =