उत्तर प्रदेश

Mainpuri: तमंचे के साथ पकड़ी गई युवती करिश्मा की दादी ने लगाये गंभीर आरोप

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पुलिस (Mainpuri Police) द्वारा पकड़ी गई युवती करिश्मा फिरोजाबाद के फुलवाड़ी की रहने वाली है. करिश्मा की परिवार की कहानी बड़ी ही उलझी हुई है. दरअसल करिश्मा की मां कुसमा यादव ने करिश्मा के पिता पूरन सिंह यादव की गोली मारकर हत्या 8 फरवरी 2021 को इसलिए कर दी थी,पूरन सिंह यादव के किसी महिला से अवैध संबंध थे,और फिर करिश्मा की मां कुसमा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

दोनों की मौत के बाद इस केस में किसी ने पैरवी नहीं की क्योंकि करिश्मा के पिता पूरन सिंह की हत्या उसकी मां ने की थी और मां ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली इसलिये केस खत्म हो गया था.

https://twitter.com/mzn_news/status/1514092349412061187?s=20&t=Cpxi1j67wZk2xq-89UF1TQ

लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर करिश्मा तमंचा और कारतूस क्यों रखती है अगर करिश्मा के तमंचे रखने की बात करें तो करिश्मा के पिता पूरन सिंह काफी प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं,और परिवार के  लोगों की भी नजर करिश्मा की प्रोपर्टी पर है. उसकी छोटी बहन तनु वह भी उसी के साथ रहती है.

करिश्मा की अपने परिवार में किसी से नहीं बनती है. यहां तक कि उसकी दादी से भी नहीं, इसलिए वह मैनपुरी थाना दन्नाहर क्षेत्र के गांव रठेरा मैं अपने मामा के घर जा रही थी तब उसके पास तमंचा मौजूद था और पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान पकड़ लिया.

अगर करिश्मा की दादी की बात करें वे उस पर गंभीर आरोप लगा रही हैं उसकी दादी का आरोप है कि करिश्मा ने अपने मां-बाप की गोली मारकर हत्या की है, और वह किसी की नहीं सुनती आज उसने अपने मामा पर तमंचा तान दिया था इसलिए उसके मामा ने उसे पकड़वा दिया अगर वह हमारी बात मानेगी तो भी हम उसे अपने पास नहीं रखेंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 1 =